ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Crime News: ट्यूशन टीचर की निर्मम हत्या, मक्के के खेत में मिला खून से सना शव Bihar Crime News: ट्यूशन टीचर की निर्मम हत्या, मक्के के खेत में मिला खून से सना शव बिहार के इन 6 रेलवे स्टेशनों को मिला जंक्शन का दर्जा, इस दिन से होगा प्रभावी; होंगे यह बड़े फायदे बिहार के इन 6 रेलवे स्टेशनों को मिला जंक्शन का दर्जा, इस दिन से होगा प्रभावी; होंगे यह बड़े फायदे मिडिल ईस्ट में तनाव का असर: इंडिगो ने बढ़ाया फ्लाइट का किराया, नई दरें रात 12 बजे से लागू मिडिल ईस्ट में तनाव का असर: इंडिगो ने बढ़ाया फ्लाइट का किराया, नई दरें रात 12 बजे से लागू शराब के नशे में सरकारी शिक्षक ने पार की सारी हदें, आर्केस्ट्रा गर्ल के साथ अश्लील हरकत करते वीडियो वायरल; DEO ने दिए जांच के आदेश पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 22वीं किस्त जारी, देशभर के 9.32 करोड़ किसानों के खातों में 18,640 करोड़ ट्रांसफर पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 22वीं किस्त जारी, देशभर के 9.32 करोड़ किसानों के खातों में 18,640 करोड़ ट्रांसफर बदल जाएगी पटना के जेपी गंगा पथ की सूरत, बनेंगी 50 आधुनिक प्रीफैब्रिकेटेड दुकानें; दो महीने में पूरा करने का लक्ष्य

J&K-बिहार के दो मजदूरों को आतंकियों ने मारी गोली, बेतिया के रहने वाले हैं दोनों मजदूर, अस्पताल में भर्ती

04-Apr-2022 03:24 PM

DESK: जम्‍मू-कश्‍मीर के पुलवामा ज‍िले में आतंकी वारदात सामने आई है। ज‍िले के लजूरा इलाके में आतंकवादियों ने एक बार फ‍िर गैर कश्मीरियों को न‍िशाना बनाया है। आतंकियों ने आज बिहार के दो मजदूरों को गोली मार दी है। दोनों मजदूर बेतिया के रहने वाले हैं। 


जम्मू-कश्मीर में बिहार के 2 मजदूरों को आतंकियों ने गोली मार दी है। घटना पुलवामा के लजूरा इलाके की है। जहां 2 बिहारी मजदूरों को आतंकियों ने अपना निशाना बनाया है। गोली लगने से दोनों बिहारी मजदूर बुरी तरह घायल हो गये हैं। दोनों बिहार के बेतिया जिले का रहने वाला है। 


दोनों की पहचान पालालेश्वर और जोको चौधरी के रूप में हुई है। पालालेश्वर के दाहिने हाथ में गोली लगी है जबकि दूसरे मजदूर जोको चौधरी के दाहिने हाथ और पर में गोली लगी है। दोनों को इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 


बता दें कि कल रविवार को भी आतंकियों ने पंजाब के 2 मजदूरों पर गोली चलायी थी। हमले के श‍िकार दोनों लोग पठानकोट,पंजाब के रहने वाले हैं। रव‍िवार शाम करीब सवा सात बजे आतंकवादियों ने पठानकोट, पंजाब के रहने वाले धीरज दत्त और सुरिंदर सिंह पर पुलवामा के लिटर इलाके के नौपोरा में गोली चला दी थी। 


घायल अवस्था में दोनों को जिला अस्पताल पुलवामा में भर्ती कराया गया था। जहां गंभीर हालत को देखते हुए सुरिंदर सिंह को श्रीनगर के एसएचएमएस अस्पताल में रेफर किया गया था।