Bihar Samriddhi Yatra : 5 साल में बिहारियों का पलायन रुकेगा: समृद्धि यात्रा में सीएम नीतीश; आज अररिया-किशनगंज दौरा Bihar storm alert : मार्च में देशभर में तेज गर्मी और आंधी-बारिश का अलर्ट: दिल्ली, बिहार, झारखंड और पश्चिम बंगाल में मौसम का बिगुल राज्यसभा चुनाव से पहले 26 उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित: शरद पवार, विनोद तावड़े सहित ये भी शामिल मुजफ्फरपुर: आभूषण कारोबारी से बाइक सवार बदमाशों ने छीना झोला, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस पत्नी के प्रेम-प्रसंग से आहत पति ने उठा लिया बड़ा कदम, इलाके में सनसनी घोसवरी में पुलिस की बड़ी कार्रवाई: पिस्टल और 40 जिंदा गोलियों के साथ कुख्यात अपराधी का भाई गिरफ्तार चनपटिया में चापाकल का पानी पीने से दर्जनों बच्चे बीमार, जीएमसीएच बेतिया में भर्ती रील बनाने के चक्कर में ट्रेन से गंगा नदी में गिरी युवती, नाविकों ने बचाई जान बिहार में 12 से 15 मार्च तक बूंदाबांदी का अलर्ट, उत्तर बिहार के कई जिलों में हल्की बारिश की संभावना Bihar Crime News: बिजली विभाग में नौकरी का झांसा देकर 30 लाख की ठगी, खुद को SDO बताता था जालसाज
01-Jul-2021 02:52 PM
PATNA : इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है. बिहार के दरभंगा रेलवे स्टेशन पर हुए पार्सल ब्लास्ट मामले में देश की प्रमुख जांच एजेंसी एनआईए को बड़ी कामयाबी मिली है. एनआईए ने इमरान मलिक और नासिर के कई ठिकानों पर छापेमारी की है. एनआईए की रेड में ब्लास्ट में यूज किया गया केमिकल का अंश बरामद किया गया है. इसके अलावा कई अन्य अहम सुराग और सबूत भी मिले हैं.
हैदराबाद में हुई छापेमारी के दौरान कुछ ऐसे भी संदिग्ध सामान मिले हैं, जिसका कनेक्शन दरंभाग ब्लास्ट से है. इमरान मलिक और नासिर के ठिकाने से उस केमिकल का अंश मिला है, जिसका इस्तेमाल दरभंगा पार्सल ब्लास्ट में हुआ था. हालांकि अभी एनआईए की ओर से कोई जानकारी साझा नहीं की गई है. सूत्रों की मानें तो केमिकल के अंश को जांच के लिए लैब में भेजा जायेगा. दरभंगा स्टेशन पर ब्लास्ट के बाद FSL की तरफ से जुटाए गए सबूत और उस 100ml की शीशे की बोतल से मिलान किया जाएगा, जिसमें केमिकल ब्लास्ट हुआ था. सूत्रों के अनुसार पाकिस्तान में बैठे लश्कर के आतंकियों के निर्देश पर भारत के अलग-अलग हिस्सों में आतंकी हमले के जरिये जान माल के ज्यादा से ज्यादा नुकसान की साजिश रची गई थी.
आपको बता दें कि एनआईए और एटीएस की टीम ने कैराना के रहने वाले दो सगे भाइयों को हैदराबाद से दबोचा है. दरभंगा ब्लास्ट मामले में अब बड़े राज खुल सकते हैं. दोनों आरोपी यूपी के कैराना के मोहल्ला कायस्थवाडा निवासी बताए गए हैं. दोनों आरोपी के पड़ोसी तौफीक ने बताया कि दोनों भाई पिछले कई सालों से हैदराबाद में रहकर कपड़े का कारोबार कर रहे थे. पकड़े गए दोनों आरोपियों का पिता मूसा खान रिटायर फौजी हैं. जो 1962 में भारत की ओर से चीन के खिलाफ हुए युद्ध की लड़ाई लड़ चुके हैं.
गौरतलब हो कि बीती 17 जून को बिहार के दरभंगा रेलवे स्टेशन पर सिकंदराबाद से आए कपड़े के बंडल वाले पार्सल में धमाका हुआ था. तभी से यूपी बिहार और तेलंगाना की एटीएस मामले की जांच कर रही थी. बाद में मामले को एनआईए को सौंप दिया गया था. बुधवार को एनआईए ने प्रेस रिलीज जारी करते हुए दरभंगा रेलवे स्टेशन विस्फोट मामले में दो आतंकियो को गिरफ्तार करने की जानकारी दी थी.