ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Samriddhi Yatra : 5 साल में बिहारियों का पलायन रुकेगा: समृद्धि यात्रा में सीएम नीतीश; आज अररिया-किशनगंज दौरा Bihar storm alert : मार्च में देशभर में तेज गर्मी और आंधी-बारिश का अलर्ट: दिल्ली, बिहार, झारखंड और पश्चिम बंगाल में मौसम का बिगुल राज्यसभा चुनाव से पहले 26 उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित: शरद पवार, विनोद तावड़े सहित ये भी शामिल मुजफ्फरपुर: आभूषण कारोबारी से बाइक सवार बदमाशों ने छीना झोला, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस पत्नी के प्रेम-प्रसंग से आहत पति ने उठा लिया बड़ा कदम, इलाके में सनसनी घोसवरी में पुलिस की बड़ी कार्रवाई: पिस्टल और 40 जिंदा गोलियों के साथ कुख्यात अपराधी का भाई गिरफ्तार चनपटिया में चापाकल का पानी पीने से दर्जनों बच्चे बीमार, जीएमसीएच बेतिया में भर्ती रील बनाने के चक्कर में ट्रेन से गंगा नदी में गिरी युवती, नाविकों ने बचाई जान बिहार में 12 से 15 मार्च तक बूंदाबांदी का अलर्ट, उत्तर बिहार के कई जिलों में हल्की बारिश की संभावना Bihar Crime News: बिजली विभाग में नौकरी का झांसा देकर 30 लाख की ठगी, खुद को SDO बताता था जालसाज

बिहार : नकली सिपाही को पुलिस ने पकड़ा, शराब के नशे में जमा रहा था धौंस, गाड़ी की डिक्की से दारू की बोतल भी बरामद

03-Sep-2021 09:05 PM

By PRASHANT KUMAR

DARBHANGA : बिहार के दरभंगा में पुलिस ने एक नकली सिपाही को गिरफ्तार किया है, जो शराब के नशे में ट्रैफिक जवान बनाकर धौंस जमा रहा था. पुलिस ने इसकी गाड़ी की डिक्की से शराब भी बरामद किया है. पकड़े गए आरोपी से पूछताछ के बाद पुलिस उसे जेल भेजने की तैयारी में जुटी हुई है.


मामला दरभंगा जिले के विश्वविद्यालय थाना का है. यहां पुलिस ने एक नकली पुलिस वाले को गिरफ्तार किया है. जो पुलिस लिखे बाइक पर सवार था और शराब के नशे में लोगों पर धौंस जमा रहा था. इतना ही नही जांच करने पर पुलिस को उस शख्स के बाइक की डिक्की से शराब भी बोतल भी बरामद हुई है. आरोपी शख्स का नाम संजय यादव बताया जा रहा है.


news image


दरअसल शुक्रवार की दोपहर विश्वविद्यालय थाना क्षेत्र के गंगवार पावर ग्रिड के पास एक बाइक सवार शम्भू नाथ झा अपनी पत्नी और बच्चे के साथ अपने घर कबीरचक जा रहा था. तभी आरोपी व्यक्ति पीछे से पुलिस लिखे बाइक से आया और शम्भू को रोक कर कहा कि आप ट्रिपल लोड बाइक चला रहे हैं, अपने बाइक का कागजात और ड्राइविंग लाइसेंस दिखाइए. इसको लेकर दोनों के बीच थोड़ी नोक झोंक हुई. फिर आरोपी ने बाइक सवार को थप्पड़ जड़ दिया. 


इतने में आसपास के लोग इकट्ठा हो गए. मामला बढ़ने पर बाइक सवार ने विश्वविद्यालय थाना को फोन कर घटना की जानकारी दी. जानकारी मिलते ही विश्वविद्यालय थाना की पुलिस मौके पे पहुंची और आरोपी संजय यादव को हिरासत में लेकर थाने ले आई. आरोपी संजय यादव शराब के नशे में था और उसकी बाइक की डिक्की में पुलिस को शराब की बोतल भी बरामद हुई है. 


पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसके चाचा पुलिसकर्मी हैं और ये बाइक उसके चाचा की है, जो मधुबनी जिले के किसी थाने पे पदस्थापित हैं. फिलहाल पुलिस आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है. वहीं शम्भू नाथ झा ने लिखित आवेदन देकर उचित कानूनी कार्रवाई की मांग की है.