ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar storm alert : मार्च में देशभर में तेज गर्मी और आंधी-बारिश का अलर्ट: दिल्ली, बिहार, झारखंड और पश्चिम बंगाल में मौसम का बिगुल राज्यसभा चुनाव से पहले 26 उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित: शरद पवार, विनोद तावड़े सहित ये भी शामिल मुजफ्फरपुर: आभूषण कारोबारी से बाइक सवार बदमाशों ने छीना झोला, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस पत्नी के प्रेम-प्रसंग से आहत पति ने उठा लिया बड़ा कदम, इलाके में सनसनी घोसवरी में पुलिस की बड़ी कार्रवाई: पिस्टल और 40 जिंदा गोलियों के साथ कुख्यात अपराधी का भाई गिरफ्तार चनपटिया में चापाकल का पानी पीने से दर्जनों बच्चे बीमार, जीएमसीएच बेतिया में भर्ती रील बनाने के चक्कर में ट्रेन से गंगा नदी में गिरी युवती, नाविकों ने बचाई जान बिहार में 12 से 15 मार्च तक बूंदाबांदी का अलर्ट, उत्तर बिहार के कई जिलों में हल्की बारिश की संभावना Bihar Crime News: बिजली विभाग में नौकरी का झांसा देकर 30 लाख की ठगी, खुद को SDO बताता था जालसाज Bihar Crime News: बिजली विभाग में नौकरी का झांसा देकर 30 लाख की ठगी, खुद को SDO बताता था जालसाज

बिहार: 3 दोस्तों ने लड़की के साथ किया रेप, विधायक प्रतिनिधि का बेटा भी शामिल, वीडियो वायरल

14-May-2021 07:58 PM

DARBHANGA : बिहार के दरभंगा में समाज को शर्मसार करने वाली एक घटना हुई है. तीन दोस्तों ने मिलकर एक लड़की के साथ बलात्कार की घटना को अंजाम दिया है. जिसमें विधायक प्रतिनधि का बेटा भी शामिल है. बदमाशों ने इस घटना का वीडियो बनाकर उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया. पुलिस इस घटना की छानबीन में जुटी हुई है.


घटना दरभंगा जिले के कुशेश्वरस्थान की है, जहां तीन दोस्त एक नाबालिग लड़की को खींचकर खेत में ले गए और वहां एक ने लड़की के साथ रेप किया. इस दौरान वहां मौजूद दो दोस्तों ने मोबाइल में वीडियो बना लिया. बताया जा रहा है कि इसमें जेडीयू विधायक शशिभूषण हजारी के प्रतिनिधि रामऔतार राय का बेटा भी शामिल है. जब लड़की के साथ बलात्कार हो रहा था तो जेडीयू विधायक के प्रतिनिधि का बेटा अपने मोबाइल में इस घटना का वीडियो बना रहा था, जिसे बाद में वायरल कर दिया. 


इस घटना का वीडियो सामने आने के बाद स्थानीय लोगों में काफी नाराजगी देखी जा रही है. पीड़िता की ओर से संबंधित थाना में कांड संख्या 91/2021 के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है. बिरौल के डीएसपी दिलीप कुमार झा के निर्देश पर बिरौल थाना पुलिस के समक्ष पीड़ित लड़की द्वारा दिए बयान पर प्राथमिकी दर्ज की गई है. पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी बाबू साहेब को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. अन्य आरोपितों को गिरफ्तार करने के लिए छापेमारी की जा रही है.


औराही पंचायत के सरपंच मेथो देवी और विधायक प्रतिनिधि रामऔतार राय के बेटे का नाम शामिल होने से हड़कंप मच गया है. इस मामले में विधायक प्रतिनिधि रामऔतार राय और उसके सेज भाई सरपंच के पति केदार राय ने बताया कि इस घटना से उनके बेटे का कोई लेना देना नहीं है. 


उधर एफआईआर में लड़की ने बताया है कि 10 अप्रैल को घास काटने के दौरान मिसी गांव के एक युवक बाबू साहेब राय ने मुंह दबा कर जबरदस्ती दुष्कर्म किया. डीह कलना के दो युवक देवा राय और राहुल राय ने मिलकर इसका वीडियो बना लिया. तीनों आरोपियों ने वीडियो वायरल करने की धमकी देते हुए घटना की जानकारी किसी को नहीं देने को कहा. फिर बीते 5 मई को घास काटने के दौरान बाबू साहेब राय ने छेड़खानी करते हुए जबरदस्ती करने का प्रयास किया. विरोध करने पर वीडियो वायरल करने की धमकी देकर चला गया.