Bihar Samriddhi Yatra : 5 साल में बिहारियों का पलायन रुकेगा: समृद्धि यात्रा में सीएम नीतीश; आज अररिया-किशनगंज दौरा Bihar storm alert : मार्च में देशभर में तेज गर्मी और आंधी-बारिश का अलर्ट: दिल्ली, बिहार, झारखंड और पश्चिम बंगाल में मौसम का बिगुल राज्यसभा चुनाव से पहले 26 उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित: शरद पवार, विनोद तावड़े सहित ये भी शामिल मुजफ्फरपुर: आभूषण कारोबारी से बाइक सवार बदमाशों ने छीना झोला, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस पत्नी के प्रेम-प्रसंग से आहत पति ने उठा लिया बड़ा कदम, इलाके में सनसनी घोसवरी में पुलिस की बड़ी कार्रवाई: पिस्टल और 40 जिंदा गोलियों के साथ कुख्यात अपराधी का भाई गिरफ्तार चनपटिया में चापाकल का पानी पीने से दर्जनों बच्चे बीमार, जीएमसीएच बेतिया में भर्ती रील बनाने के चक्कर में ट्रेन से गंगा नदी में गिरी युवती, नाविकों ने बचाई जान बिहार में 12 से 15 मार्च तक बूंदाबांदी का अलर्ट, उत्तर बिहार के कई जिलों में हल्की बारिश की संभावना Bihar Crime News: बिजली विभाग में नौकरी का झांसा देकर 30 लाख की ठगी, खुद को SDO बताता था जालसाज
28-Jul-2021 10:27 AM
By PRASHANT KUMAR
DARBHANGA : बिहार के दरभंगा जिले में एक डॉक्टर ने पीट-पीटकर एक युवक की हत्या कर दी. इस घटना के बाद मजदूर के घर में कोहराम मच गया है. घरवालों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है. पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है.
घटना दरभंगा जिले के लहेरियासराय थाना इलाके की है. यहां एक डॉक्टर ने मजदूर की हत्या कर दी. मृतक की पहचान नगर थाना क्षेत्र के मिर्जापुर निवासी नरेंद्र नाथ झा के बेटे राहुल कुमार झा (24) के रूप में की गई है. स्थानीय लोगों और मृतक के परिजनों से प्राप्त जानकारी के अनुसार राहुल कुमार झा लहेरियासराय थाना क्षेत्र के बलभद्रपुर अवस्थित डॉ0 सिद्धार्थ के यहां लगभग 15 दिनों से मजदूरी कर रहा था. राहुल के पिता दिल्ली में मजदूरी का काम करते हैं. राहुल भी हाल ही में दिल्ली से आया था. खाने पीने की समस्या होने के कारण वह मजदूरी का कार्य कर रहा था.
उन्होंने आगे बताया कि रात में उसने डॉ0 सिद्धार्थ से अपने मजदूरी का पैसा मांगा. डॉ0 ने देने से मना कर दिया. राहुल अपनी मजबूरी बताकर पैसे देने का अनुरोध करता रहा. इस पर डॉ सिद्धार्थ ने लेबर हेड और मजदूरों से कहकर उसकी निर्मम पिटाई करवा दी. मार खाते खाते जब वह बेदम हो गया तो उसे डीएमसीएच भेज दिया गया, जहाँ डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.
स्थानीय लोगों ने कहा कि राहुल की पिटाई का वीडियो भी लहेरियासराय थानाध्यक्ष के पास है, जिसमें राहुल के हाथ को बांध कर लोहे के रॉड से पीटा गया है. लोगों ने बताया कि दो लोगो की गिरफ्तारी हुई है. पर मुख्य आरोपी डॉ0 सिद्धार्थ सहित जबतक सभी आरोपियों की गिरफ्तारी नही होने पर आंदोलन किया जाएगा.
स्थानीय लोगों ने कहा कि जबतक डॉ0 सिद्धार्थ की गिरफ्तारी नहीं होगी, लाश को जलाने नही दिया जाएगा. साथ ही गिरफ्तारी की मांग को लेकर बुधवार को मिर्जापुर चौक को जाम किया जाएगा.