ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Samriddhi Yatra : 5 साल में बिहारियों का पलायन रुकेगा: समृद्धि यात्रा में सीएम नीतीश; आज अररिया-किशनगंज दौरा Bihar storm alert : मार्च में देशभर में तेज गर्मी और आंधी-बारिश का अलर्ट: दिल्ली, बिहार, झारखंड और पश्चिम बंगाल में मौसम का बिगुल राज्यसभा चुनाव से पहले 26 उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित: शरद पवार, विनोद तावड़े सहित ये भी शामिल मुजफ्फरपुर: आभूषण कारोबारी से बाइक सवार बदमाशों ने छीना झोला, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस पत्नी के प्रेम-प्रसंग से आहत पति ने उठा लिया बड़ा कदम, इलाके में सनसनी घोसवरी में पुलिस की बड़ी कार्रवाई: पिस्टल और 40 जिंदा गोलियों के साथ कुख्यात अपराधी का भाई गिरफ्तार चनपटिया में चापाकल का पानी पीने से दर्जनों बच्चे बीमार, जीएमसीएच बेतिया में भर्ती रील बनाने के चक्कर में ट्रेन से गंगा नदी में गिरी युवती, नाविकों ने बचाई जान बिहार में 12 से 15 मार्च तक बूंदाबांदी का अलर्ट, उत्तर बिहार के कई जिलों में हल्की बारिश की संभावना Bihar Crime News: बिजली विभाग में नौकरी का झांसा देकर 30 लाख की ठगी, खुद को SDO बताता था जालसाज

बिहार : भिखारी महिला के साथ बलात्कार, रोड के किनारे 3 लड़कों ने मिलकर किया रेप

12-Mar-2021 06:10 PM

By PRASHANT KUMAR

DARBHANGA : बिहार के दरभंगा में एक ऐसी घटना हुई है, जिसने मानवता को शर्मसार कर दिया है. दरअसल भीख मांगकर गुजारा करने वाली 20 साल की एक महिला के साथ तीन लड़कों ने दरिंदगी की है. बलात्कार की घटना को लेकर पीड़ित महिला ने पुलिस में शिकायत की है. पुलिस इस कुकर्म की घटना को अंजाम देने वाले तीनों आरोपियों की तलाश कर रही है.


घटना दरभंगा जिले के कमतौल थाना क्षेत्र की है, जहां एक भिखारी महिला के साथ बलात्कार की घटना को अंजाम देने की बात सामने आ रही है. पीड़ित महिला का उम्र 20 साल बताया जा रहा है, शादीशुदा है. जानकारी मिली है कि महिला किसी तरह  भीख मांगकर अपने घर का गुजारा करती है. पीड़िता ने दरभंगा के महिला थाना में घटना की शिकायत की है. 


दरभंगा महिला थाना की जमादार मीनू कुमारी ने बताया कि पीड़िता के बयान पर मामला दर्ज कर लिया गया है. उसने बताया है कि वह गुरूवार को ऑटो से कमतौल भीख मांगने आई थी. भीख मांगकर वह पैदल ही लौट रही थी. इस दौरान बीसो बीघा गाछी के पास तीन लड़कों ने उसे पकड़ लिया और जबरदस्ती उसे खेत में लेकर गए. 


खेत में दो लड़कों ने पीड़ित महिला को पकड़ा और तीसरे युवक ने उसके साथ बलात्कार की घटना को अंजाम दिया. इस दौरान महिला किसी भी तरह खुद को उन दरिंदों से छुड़ाकर कमतौल-बसैठा एसएच-75 पर भागकर आई और जोर-जोर से शोर मचाने लगी. पीड़िता की आवाज सुनकर वहां आसपास मौजूद स्थानीय लोग दौड़ कर आये, तब तक तीनों आरोपी भाग निकले. लोगों ने तीनों आरोपियों को वहां से भागते हुए देखा. 


कमतौल थानाध्यक्ष सरवर आलमने बताया कि पीड़ित महिला ने कमतौल के रहने वाले राहुल कुमार ठाकुर, अजीत कुमार और गौतम कुमार के ऊपर बलात्कार का आरोप लगाया है. महिला पुलिस की अभिरक्षा में पीड़िता का मेडिकल डीएमसीएच में कराया जा रहा है. तीनों आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर दरभंगा पुलिस प्रयासरत है.