Bihar News: बिहार में कौन होगा BJP का मुख्यमंत्री? होली के बाद सत्ता परिवर्तन की अटकलें तेज Bihar News : विधानसभा में जाने पर मीडिया को रोका गया...नहीं मिलेगी इंट्री, 5 मार्च के लिए जारी हुआ आदेश BREAKING: जेडीयू ने मानी राज्यसभा जाने की चर्चा, विजय चौधरी बोले – फैसला नीतीश कुमार ही लेंगे Nitish Kumar : CM नीतीश के कुर्सी छोड़ने की खबर से भूचाल! JDU के अंदर भारी आक्रोश...कल सुबह CM हाउस के बाहर समर्थकों का होगा बड़ा जुटान... Bihar politics : बिहार में राजनीतिक हलचल तेज, अमित शाह कल पहुंचेंगे पटना; नीतीश कुमार राज्यसभा के लिए कल भरेंगे नामांकन ! Bihar News : फाइनल मुहर: नीतीश कुमार कल राज्यसभा के लिए दाखिल करेंगे नामांकन, अगला मुख्यमंत्री BJP का, JDU से होंगे 2 डिप्टी सीएम Holi day accident : NH-31 पर होली के दिन दर्दनाक हादसा: एक की मौत, दो गंभीर घायल Bihar Politics : क्या नीतीश कुमार जाएंगे राज्यसभा? बिहार के अगले मुख्यमंत्री की रेस में सोशल मीडिया पर होने लगी इन नामों की चर्चा, आप भी जान लें ... अबीर-गुलाल के बीच गूंजी गोली की आवाज: बिहार में होली के दिन ट्रक चालक की हत्या, परिवार में मचा कोहराम Bihar News: हो गया ऐलान... निशांत अब JDU का काम देखेंगे, पार्टी में विधिवत कल होंगे शामिल
06-Sep-2024 03:03 PM
By First Bihar
GAYA: बिहार में अपराधियों के हौसले बुलंद होते जा रहे हैं। ताजा मामला गया से सामने आया है, जहां बाइक सवार 6 बदमाशों ने डकैती की वारदात को अंजाम दिया है। 6 डकैतों ने दिनदहाड़े कपूर ट्रेडर्स एवं फॉर्चून एजेंसी में घुसकर 10 लाख कैश और लाखों रुपए के गहने लूटकर फरार हो गए। घटना शेरघाटी थाना क्षेत्र के रमना रोड गोला बाजार की है।
जानकारी के मुताबिक, दो बाइक पर 6 अपराधियों ने हथियार के बल पर रमना रोड गोला बाजार स्थित कपूर ट्रेडर्स एवं फॉर्चून एजेंसी में डकैती की घटना को अंजाम दिया है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और मामले के छानबीन मे जुट गई है। कपूर ट्रेडर्स के मालिक ने बताया कि 6 अपराधी दो अपाची बाइक पर सवार होकर दुकान में घुसे और उसकी कनपट्टी पर पिस्टल सटा दिया।
दो बदमाश दुकान के बाहर खड़े थे और चार बदमाश मारपीट करते हुए दुकान के ऊपर घर घुसे और परिवार के सभी लोगों को बाथरूम मे ले जाकर बंद कर दिया। इसके बाद घर रखे 10 लाख रुपये कैस और जेवरात लेकर फरार हो गए। पीड़ित द्वारा घटना की जानकारी दिए जाने के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची और अपराधियों की पहचान के लिए सीसीटीवी फुटेज को खंगाल रही है।
मौके पर पहुंचे शेरघाटी डीएसपी के राम दास ने बताया कि दो बाइक सवार 6 अपराधियों ने हथियार के बल पर डकैती की घटना की अंजाम दिया है। दुकान से करीब 10 लाख रुपये और घर मे रखे जेवरात लूटकर सभी अपराधी फरार हो गए है। पुलिस मामले को गंभीरता से लेते सीसीटीवी फुटेज की जांच कर रही है। बदमाशों की पहचान कर उन्हें जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
रिपोर्ट- नितम राज