Bihar Board 10th Result 2026 : बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट को लेकर बड़ा अपडेट! क्या आज आएगा मैट्रिक का परिणाम? जानें पूरी डिटेल Bihar NH Projects : 26 हाईवे प्रोजेक्ट पर संकट! इस डेट तक मंजूरी नहीं तो सब रद्द, केंद्र की बड़ी चेतावनी Bihar News: अब 37 लाख की लग्जरी गाड़ी से चलेंगे मंत्री जी ! अफसरों की सवारी भी हुई अपग्रेड; पढ़िए क्या है पूरी खबर Bihar News : 20 दिन की चुप्पी के बाद CBI पर कोर्ट सख्त, अब दिल्ली से होगी मॉनिटरिंग! नीट छात्रा केस में बड़ा ट्विस्ट BPSC latest news : BPSC में बड़ा डिजिटल धमाका! ब्लॉकचेन में लॉक होंगी कॉपियां-मार्कशीट, पेपर लीक पर लगेगा ब्रेक Bihar News: राज्यसभा जाने के बाद नितिन नवीन आज देंगे विधायक पद से इस्तीफा! बांकीपुर सीट पर उपचुनाव की आहट तेज Railway News : बिहार को रेलवे की बड़ी सौगात! पटना-अहमदाबाद समेत 3 नई ट्रेनों को मंजूरी, यात्रियों की बढ़ेगी सुविधा Patna Airport : पटना एयरपोर्ट से बड़ा बदलाव! इस शहर के लिए पहली सीधी फ्लाइट शुरू, 4 साल बाद रात में फिर से उड़ान सेवा बहाल Bihar weather update : बिहार में आंधी-बारिश का तांडव! 34 जिलों में तबाही, 70 किमी/घंटा हवा से फसलें बर्बाद, बिजली गुल बड़ा हादसा टला: रामनवमी जुलूस के दौरान तेज आंधी तूफान से बीच सड़क पर गिर गया एलईडी गेट, डाकबंगला में मची अफरातफरी
21-Feb-2024 10:16 PM
By First Bihar
PATNA: बिहार के सभी यूनिवर्सिटी में अब इंटरमीडिएट की पढ़ाई नहीं होगी। सभी यूनिवर्सिटी से संबद्ध डिग्री कॉलेजों में चल रही इंटरमीडिएट की पढ़ाई को समाप्त करने का आदेश शिक्षा विभाग ने जारी किया है। शिक्षा विभाग ने सभी उच्च माध्यमिक विद्यालयों में 01 अप्रैल से इंटर की पढ़ाई शुरू करने की मंजूरी दी है।
बिहार में बनी एनडीए की नई सरकार ने यह बड़ा फैसला लिया था। नीतीश कैबिनेट की बैठक में मंगलवार को यह तय किया गया कि अब राज्य के किसी भी विश्वविद्यालय के कॉलेज में इंटर की पढ़ाई नहीं होगी। मतलब साफ़ है कि अब विवि के कॉलेजों में इंटर की पढ़ाई नहीं होगी। शिक्षा विभाग की तरफ से जारी संकल्प के शैक्षणिक सत्र 1 अप्रैल 2024 से सभी पात्र उच्च माध्यमिक विद्यालयों में इंटर स्तरीय पढ़ाई शुरू की जायेगी।
दरअसल, बिहार विधानसभा बजट सत्र के पांचवें दिन की कार्रवाई समाप्त होने के बाद नीतीश कुमार के तरफ से कैबिनेट की बैठक बुलाई थी। इस कैबिनेट की बैठक में कुल 35 एजेंडों पर मुहर लगाई गई। लेकिन इस कैबिनेट बैठक में सबसे अहम और सबसे महत्वपूर्ण निर्णय जो लिया गया वह बिहार के युवाओं से जुड़ा हुआ था। इस बैठक में सरकार ने यह तय किया कि अब सूबे के किसी भी विवि में इंटर की पढाई नहीं होगी। उसके लिए सरकार ने नए फोर्मुले तैयार किए हैं और अब इसी फोर्मुले के तहत इंटर की पढ़ाई होगी।
कैबिनेट बैठक में शिक्षा विभाग और मंत्री विजय कुमार चौधरी के तरफ से यह प्रस्ताव दिया गया कि अब सूबे के किसी भी विश्वविद्यालय के कॉलेज में इंटरमीडिएट की पढ़ाई नहीं होगी। शिक्षा विभाग के इस प्रस्ताव पर मुख्यमंत्री की मंजूरी मिल गई और कैबिनेट के फैसले के बाद अब तय हो गया है कि कोई भी स्टूडेंट बिहार के किसी भी यूनिवर्सिटी के कॉलेज में जाकर इंटरमीडिएट की पढ़ाई के लिए एडमिशन नहीं ले सकेंगे।
वहीं, इस कैबिनेट बैठक में यह निर्णय लिया गया है कि पटना विश्वविद्यालय के कॉलेज में पहले से ही इंटर की पढ़ाई बंद है अब इसी तरह राज्य के दर्जन से ऊपर विश्वविद्यालय के कॉलेज से भी इंटर की पढ़ाई बंद की जाएगी। राज्य सरकार ने साफ कहा है कि अब 10+2 स्कूलों में ही इंटर की पढ़ाई होगी। सरकार का कहना है कि पिछले दिनों हमारी तरफ से सभी हाई स्कूलों में इंटरमीडिएट की पढ़ाई शुरू करवाने की व्यवस्था की गई है।
ऐसे में अब इन्हीं स्कूलों में पढ़ाई कराई जाएगी। साथ ही सरकार का यह भी मानना है कि राज्य के अंदर बड़े पैमाने पर टीचरों की बहाली भी करवाई जा रही है ऐसे में अब शिक्षकों की भी कमी नहीं है और भवन की भी नहीं तो फिर विवि के बोझ को कम किया जाए और हाई स्कूल में ही इंटर की पढाई करवाई जाए।