ब्रेकिंग न्यूज़

खगड़िया में गंगा कटाव रोकने के लिए लोगों ने किया उपवास, महिलाओं ने की गंगा मईया की पूजा बेगूसराय में संदिग्ध हालात में वृद्धा की मौत, परिजनों ने लगाया पीट-पीटकर हत्या का आरोप मुजफ्फरपुर में युवती की हत्या मामला, प्रेमी पर सिर में गोली मारने का आरोप, आपत्तिजनक वीडियो वायरल करने की दे रहा था धमकी बेगूसराय में युवक की निर्मम हत्या, पहचान मिटाने के लिए चेहरे पर डाला एसिड पटना में दिनदहाड़े ज्वेलरी शॉप से 4 लाख की लूट, हथियारबंद 4 बदमाशों ने घटना को दिया अंजाम सीएम की कुर्सी छोड़ेंगे नीतीश कुमार लेकिन रूतबा बढ़ेगा: उनका सुरक्षा घेरा औऱ मजबूत होगा, Z+ के साथ SSG कवर भी रहेगा, स्पेशल कमांडो होंगे तैनात अरवल में गैस लीकेज से लगी भीषण आग, एक ही परिवार के 5 लोग झुलसे मुंगेर में ONLINE ट्रेडिंग के नाम पर ठगी, युवक ने गंवाए 11.69 लाख रुपये परिवहन विभाग के ESI को पुलिस ने किया गिरफ्तार, चेक पोस्ट पर वसूली की शिकायत पर SP ने कराया अरेस्ट मुंगेर में गैस की कालाबाजारी पर कार्रवाई, छापेमारी के दौरान 13 डोमेस्टिक सिलेंडर जब्त

Home / news / बिहार के सीएम की तारीफ करते हुए बोले बिहारी बाबू- नीतीश जी में...

बिहार के सीएम की तारीफ करते हुए बोले बिहारी बाबू- नीतीश जी में कोई कमी नहीं

22-Jul-2023 07:31 PM

By First Bihar

PATNA: आसनसोल से तृणमूल कांग्रेस के सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री व मशहूर अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा ने बिहार के सीएम नीतीश कुमार की तारीफ की है। पटना में मीडिया से बातचीत करते हुए बिहारी बाबू ने कहा कि नीतीश कुमार को कम नहीं आंका जा सकता। उनमें किसी तरह की कोई कमी नहीं है। सभी विपक्षी दलों को एकजुट करने का काम नीतीश जी ने किया है जो काबिले तारीफ है।


UPA का नाम INDIA किये जाने पर उन्होंने कहा कि यह इतना बेहतरीन नाम है, जिससे सत्ता में बैठी NDA पूरी तरह चारों खाने चित हो जाएगी। बिहारी बाबू ने इस दौरान बिहार के सीएम नीतीश कुमार की जमकर तारीफ की कहा कि  नीतीश कुमार में किसी तरह की कोई कमी नहीं है। नीतीश कुमार को किसी तरह से कम नहीं आंका जा सकता। 


 शत्रुघ्न सिन्हा ने कहा कि नीतीश कुमार जी के कारण विपक्षी दलों की बैठक में पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी, राहुल गांधी, सोनिया गांधी, मल्लिकार्जुन खड़गे, राजद सुप्रीमों लालू प्रसाद यादव, शरद पवार, सीताराम येचुरी जैसे कई बड़े नेता एक छतरी के नीचे इकट्ठा हुए। बिहारी बाबू ने कहा कि इसके लिए मैं परसनली नीतीश कुमार की सराहना करता हूं।


वही मणिपुर हिंसा को लेकर वे केंद्र की मोदी सरकार पर बरसे। इस घटना को शर्मनाक बताते हुए कहा कि इससे दुनियाभर में देश की छवि बिगड़ी है। पीएम मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि ऐसी दर्दनाक घटना पर देश का प्रधानमंत्री 80 दिन बाद बोलते हैं। ऐसा किसी देश में नहीं हुआ होगा। अगर ताली कप्तान को मिलती है तो गाली भी कप्तान को ही मिलेगी। शत्रुघ्न सिन्हा ने कहा कि इस देश में हम माता और बहनों की पूजा करते हैं और मणिपुर में इनके साथ जो व्यवहार किया गया वो बेहद शर्मनाक है।