ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News: प्राथमिक स्कूलों में LPG की कमी का असर, मिड-डे मील प्रभावित होने की आशंका; कई जिलों से शिकायत Bihar News: प्राथमिक स्कूलों में LPG की कमी का असर, मिड-डे मील प्रभावित होने की आशंका; कई जिलों से शिकायत Bihar News: महिला रोजगार योजना में बड़ा फर्जीवाड़ा, छात्राओं और पुरुषों के खातों में भेजे गए 10-10 हजार रुपये BIHAR NEWS : पटना में निजी भवनों पर किया यह काम तो भरना पड़ सकता है जुर्माना, जारी हुआ आदेश; अब देनी पड़ेगी यह जानकारी Bihar political news : जेल में बंद विधायक बनेंगे ‘किंगमेकर’? राज्यसभा चुनाव में अनंत सिंह करेंगे वोट या नहीं; जानिए क्या है नया अपडेट बिहार में हेल्थ सेक्टर की बड़ी छलांग! रोबोटिक सर्जरी से कैंसर पर जीत, आई बैंक भी हुआ शुरू BIHAR NEWS : बिहार में इस जगह गैस सिलेंडर कालाबाजारी का भंडाफोड़, छापेमारी में 250 से अधिक सिलेंडर बरामद; मचा हडकंप 'बाबू सुनो, तुमसे ही शादी करेंगे…' बॉयफ्रेंड ने झांसा देकर मिलने बुलाया; गर्लफ्रेंड हुई प्रेग्नेंट तो कर दिया बड़ा कांड BIHAR NEWS : अरे भाग नहीं ना रहे हैं, रहिए चुपचाप, उधर कहां भाग रहे हैं? फिर दिखा CM नीतीश का अनोखा अंदाज, पढ़िए समृद्धि यात्रा के दौरान क्या हुआ BIHAR NEWS : सूबे के 18 लाख महिलाओं के खाते में जल्द ही जाने वाला है पैसा, डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी का बड़ा एलान

बिहार: सुहागरात के बाद गैर मर्द पर आया पत्नी का दिल, आशिक को अकेले में मिलने के लिए बुलाई, फिर हो गई बड़ी घटना

31-Oct-2021 11:55 AM

CHHAPRA : बिहार के छपरा जिले से प्रेम प्रसंग का एक ऐसा मामला सामने आया है, जो काफी हैरान करने वाला है. दरअसल एक युवक अचानक से गायब हो गया है, जो नई नवेली दुल्हन के साथ रिलेशनशिप में था. बताया जा रहा है कि शादी के ठीक बाद ही पत्नी ने अपने पति को धोखा दिया और पीठ पीछे किसी गैर मर्द की दीवानगी में पागल हो गई. अब उस युवक के अपहरण के बाद पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है. हत्या की भी आशंका जताई जा रही है.


घटना छपरा जिले के नगर थाना इलाके की है. यहां एक युवक अचानक से गायब हो गया है, उसका नाम ऋतिक कुमार के रूप में की गई है, जो छपरा जिले के तरैया थाना क्षेत्र के महुली अगौथर नंदा गांव के रहने वाले राजेश कुमार सिंह का  बेटा बताया जा रहा है. बताया जा रहा है कि यह पूरा मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा है. अपहृत ऋतिक के गायब होने की सूचना मिलने के बाद से ही छपरा पुलिस उसकी खोजबीन में जुटी हुई है.


छपरा शहर से दिनदहाड़े ऋतिक के अपहरण मामले में पुलिस ने खुलासा किया है कि उसकी शादीशुदा प्रेमिका को लेकर ही शायद यह घटना हुई है. ऋतिक के अपहरण में गिरफ्तार कर भेजी गई नवविवाहिता के बयान पर यह बड़ा खुलासा हुआ है. जानकारी मिली है कि लगभग चार महीने पहले जब युवती की शादी हुई थी तो वह ऋतिक के संपर्क में आई थी. शादी के ठीक बाद से ऋतिक के साथ उसका अवैध संबंध बन गया, जिसकी खबर उसके पति को भी लग गई थी.


इस घटना के बाबत बताया जा रहा है कि 23 अक्टूबर को उसकी प्रेमिका ने ही ऋतिक को फोन कर छपरा शहर में बुलाया गया था. जिसके बाद वह घर से यह बोल कर निकला था कि उसे स्कूल से सर्टिफिकेट निकालना है. हालांकि, वह पहले स्कूल पहुंचा, लेकिन 10 मिनट बाद ही वहां से निकल गया. जिसके बाद उसका मोबाइल स्विच ऑफ होने पर घर वालों ने उसकी खोजबीन शुरू की गई.


पुलिस की ओर से इस मामले में जानकारी मिली है कि आरोपी नवविवाहिता का पति फरार है, जिसके द्वारा साजिश रची गई है. इस घटना के एक सप्ताह बीतने के बाद भी पुलिस को अपहृत ऋतिक का कुछ सुराग नहीं मिल सका है. हालांकि पुलिस अपहृत ऋतिक का पता लगाने के लिए डॉग स्क्वायड की भी मदद ले रही है.