लॉ कॉलेज की छात्रा ने हॉस्टल में लगाई फांसी, सुसाइड नोट में शादी के दबाव का जिक्र सीतामढ़ी में LPG गैस की कालाबाजारी पर प्रशासन सख्त, राजीव गैस एजेंसी और होटलों में SDO की रेड पटना में चल रही NDA विधायक दल की बैठक खत्म, राज्यसभा चुनाव में पांचों सीटों पर जीत का दावा पटना महावीर मंदिर में नैवेद्यम और दरिद्र नारायण भोज जारी रहेगा, गैस खत्म होने पर लकड़ी-कोयला से बनेगा प्रसाद शहरों में 25 दिन और ग्रामीण इलाकों में इतने दिन में लगेगा LPG सिलेंडर का नंबर, मिट्टी तेल की भी वापसी शहरों में 25 दिन और ग्रामीण इलाकों में इतने दिन में लगेगा LPG सिलेंडर का नंबर, मिट्टी तेल की भी वापसी Bihar Crime News: डकैती की योजना बनाते चार डकैत गिरफ्तार, वारदात से पहले पुलिस ने दबोचा Bihar Crime News: डकैती की योजना बनाते चार डकैत गिरफ्तार, वारदात से पहले पुलिस ने दबोचा शादी के बाद एक्स मंगेतर से जुड़ा ऑडियो वायरल होने पर भड़कीं रश्मिका मंदाना, लीगल एक्शन की चेतावनी शादी के बाद एक्स मंगेतर से जुड़ा ऑडियो वायरल होने पर भड़कीं रश्मिका मंदाना, लीगल एक्शन की चेतावनी
12-May-2021 08:00 PM
CHHAPRA : बिहार में कोरोना को लेकर चल रहे लॉकडाउन में घर से बाहर निकल रहे लोगों पर भले ही पुलिस की लाठियां बरस रही हैं. अपराधियों के लिए सब अनलॉक है. बिहार के छपरा में आज अपराधियों ने गोल्ड लोन बैंक को लूट लिया. हथियारबंद अपराधियों ने तकरीबन 20 लाख रूपये के सोना, कैश से लेकर विदेशी मुद्रा लूट लिया औऱ फिर आऱाम से निकल भागे.
शहर में दिनदहाडे गोल्ड लोन बैंक लूटा
लूट की ये वारदात छपरा शहर में हुई है. छपरा शहर में श्रीनंदन पथ में बी सेमिनरी स्कूल के पास यूनी मोनी गोल्ड बैंक को अपराधियों ने लूट लिया. दिनहदाड़े हथियारबंद अपराधी बैंक में घुस गये. बैंककर्मियों ने बताया कि पहले दो अपराधी बैंक के अंदर ग्राहक बन कर घुसे. उनके कुछ साथी बाहर खड़े थे. बैंक के अंदर घुसे अपराधियों ने गेट बंद कर दिया औऱ हथियार के बल पर सभी लोगों को अपने कब्जे में ले लिया.
बैंक में घुसे अपराधियों ने बड़े आराम से वहां रखे सोना, करीब आठ लाख रूपये के डॉलर समेत दूसरी विदेशी मुद्रा औऱ 26 हजार रूपये कैश लूट लिये. अपराधियों ने बैंक से तकरीबन 20 लाख रूपये की संपत्ति लूट ली. फिर बडे आराम से निकले औऱ वहां से चलते बने. अपराधियों के दो साथियों के बैंक के बाहर खडे रहने की भी बात सामने आ रही है.
सूचना मिलने के बावजूद पुलिस ने देर की
अपराधियों के बैंक से निकलते ही छपरा नगर थाने को लूट की जानकारी दी. लेकिन पुलिस एक्टिव नहीं हुई. लिहाजा अपराधियों की तलाश समय पर नहीं की जा सकी. बाद में इसकी खबर एसपी संतोष कुमार को दी गयी. एसपी खुद घटनास्थल पर पहुंचे औऱ छानबीन शुरू की. लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी. अपराधियों का कहीं कोई सुराग नहीं मिल पाया.
एसपी संतोष कुमार ने बताया कि बैंक के अंदर औऱ बाहर लगे सीसीटीवी के साथ साथ आस पास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज से अपराधियों की पहचान करने की कोशिश की जा रही है. अपराधियों की धर पकड के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है. एसपी ने दावा किया कि जल्द ही अपराधी धर दबोचे जायेंगे. उधर बैंक के जोनल ऑडिटर कुमार गौरव ने बताया कि कैश, गोल्ड एवं विदेशी मुद्रा सहित करीब 20 लाख की लूट हुई. इसकी सूचना तत्काल पुलिस को दे दी गयी थी.