BIHAR NEWS : अरे भाग नहीं ना रहे हैं, रहिए चुपचाप, उधर कहां भाग रहे हैं? उधर से उधर जा रहे हैं, अरे कहां जा रही है? फिर दिखा CM नीतीश का अनोखा अंदाज, पढ़िए समृद्धि यात्रा के दौरान क्या हुआ BIHAR NEWS : सूबे के 18 लाख महिलाओं के खाते में जल्द ही जाने वाला है पैसा, डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी का बड़ा एलान Bihar News : नीतीश कुमार ही तय करेंगे बिहार का भविष्य...', बोले विजय चौधरी - नीतीश कुमार के आशीर्वाद के बिना कुछ भी संभव नहीं गैस सिलेंडर के लिए तपस्या! सासाराम की इस गैस एजेंसी पर मची होड़, बुलानी पड़ी पुलिस बिहार में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, चाकूबाजी में एक व्यक्ति गंभीर घायल Bihar LPG crisis : मोतिहारी में गैस सिलेंडर को लेकर मारपीट, लाइन में पहले लगने पर दो लोग भिड़े; बिहार में चौथे दिन भी गैस संकट क्या एनडीए में भी क्रॉस वोटिंग का डर? 5वीं सीट को लेकर NDA का ‘मास्टर प्लान’, विधायकों को वोटिंग तक पटना नहीं छोड़ने का निर्देश Pawan Singh : Monalisa के बयान से फिर चर्चा में Pawan Singh और Akshara Singh का रिश्ता, भोजपुरी इंडस्ट्री के पुराने विवाद पर खुलासा Bihar News : NEET छात्रा रेप-मौत केस: शंभू गर्ल्स हॉस्टल मालिक मनीष रंजन की जमानत पर आज फैसला, पोक्सो कोर्ट में सुनवाई Bihar Rajya Sabha Election : महागठबंधन के विधायकों में NDA ने लगाई सेंध ! नीतीश के ख़ास नेता का दावा, बोले ... एक या दो नहीं बल्कि 12 विधायक संपर्क में हैं ...
06-Oct-2021 12:31 PM
PATNA : बिहार में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में एनडीए की सरकार चल रही है. इस सरकार में बीजेपी की भी भागीदारी है. सुशासन का दावा करने वाली इस सरकार में महिलाएं कितनी सुरक्षित हैं? इसपर बड़ा सवाल खड़ा होता है. दरअसल एक वीडियो बिहार के छपरा जिले से सामने आया है, जिसमें बीच रोड पर 6 बदमाश एक महिला को बेआबरू करते दिख रहे हैं. महिला के कपड़े उतारते दिख रहे हैं. महिला के प्राइवेट पार्ट के साथ अश्लील व्यवहार कर उसकी लज्जा को भंग करते दिख रहे हैं. महिला के साथ दुर्व्यवहार करते दिख रहे हैं. महिला को डंडे से पीटते दिख रहे हैं. रूह कंपा देने वाले इस वीडियो में महिला चीखती-चिल्लाती नजर आ रही है.
बिहार : महिला के साथ सरेआम छेड़खानी
— FirstBiharJharkhand (@firstbiharnews) October 6, 2021
बीच रोड पर बदमाशों ने किया बेआबरू
बदमाशों ने मोबाइल में बनाया वीडियो
वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल
बिहार के छपरा जिले की घटना pic.twitter.com/7aV37ALwBA
मामला बिहार के छपरा जिले का है. वीडियो में साफ दिख रहा है कि महिला लगातार चिल्ला रही है और उसके साथ 5 से 6 की संख्या में बदमाश अश्लील व्यवहार कर रहे हैं. महिला खुद को उन दरिदों से बचाने का असफल प्रयास करती हुई दिख रही है. वह चीखती-चिल्लाती बेबस होकर रहम की भीख मांग रही है लेकिन बदमाशों ने उसके साथ जो कुकर्म किया, वो वीडियो में साफ़-साफ़ दिख रहा है.
वीडियो में महिला एक बाइक पर बैठी दिख रही है. बाइक पर उसके साथ एक शख्स भी दिख रहा है, जो वाइट रंग का शर्ट पहना है और उसे कंधे पर एक गमछा है. रोड पर पांच-छः बदमाश दिख रहे हैं, जो महिला के साथ छेड़खानी और अश्लील हरकत करते दिख रहे हैं. वीडियो में एक शख्स पीला शर्ट में, एक उजला और काला शर्ट में, एक ग्रे टीशर्ट में, एक क्रीम और गुलाबी कलर के शर्ट में और एक शख्स सिर्फ गंजी में दिख रहा है. ये सभी मिलकर महिला के साथ गलत हरकत करते दिख रहे हैं और महिला इज्जत की भीख मांगते नजर आ रही है.
बिहार : महिला के साथ सरेआम छेड़खानी
— FirstBiharJharkhand (@firstbiharnews) October 6, 2021
बीच रोड पर बदमाशों ने किया बेआबरू
बदमाशों ने मोबाइल में बनाया वीडियो
वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल
बिहार के छपरा जिले की घटना pic.twitter.com/7aV37ALwBA
यह वीडियो कब का है, इसकी कोई जानकारी नहीं है. लेकिन इसे सोशल मीडिया पर बड़ी तेजी से वायरल किया जा रहा है. दावा किया जा रहा है कि ये वीडियो बीते 27 सितंबर (सोमवार) का है. कुछ लोगों का कहना है कि वीडियो वायरल होने के बाद सारण जिला प्रशासन ने एक्शन लेते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. अन्य की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है. छपरा के एसपी संतोष कुमार भी इस वायरल वीडियो की जांच में जुटे हुए हैं.