Bihar Job Camp 2026 : बिहार में 10-25 फरवरी तक मेगा भर्ती, 150 पदों पर ऑन-स्पॉट चयन; आप भी इस तरह कर सकते हैं अप्लाई Bihar weather news : बिहार में मौसम का बदला मिजाज: कभी ठंड तो कभी तेज धूप, तापमान में उतार-चढ़ाव जारी मुजफ्फरपुर: फ्लिपकार्ट डिलीवरी बॉय हत्याकांड का मुख्य आरोपी संदीप झा हथियार के साथ गिरफ्तार, बड़ी वारदात की फिराक में था कुख्यात बिहार में अपराधियों का तांडव जारी, बेगूसराय में किसान की गोली मारकर हत्या मैं डॉक्टर हूं डाकू नहीं: हत्या करवाने का आरोप लगाने पर तेज प्रताप पर बरसे मुकेश रौशन, कहा..डोनाल्ड ट्रम्प से करेंगे शिकायत घूसखोर BDO की गिरफ्तारी के बाद शिकायतकर्ता प्रखंड प्रमुख ने खिंचवाई फोटो, बोलीं..मेरे ही चैंबर में घूस लेते पकड़े गये साहब 18 साल बाद भ्रष्ट JE को एक साल की मिली सजा, 2008 में 3 हजार रूपया रिश्वत लेते हुआ था गिरफ्तार लैंड फॉर जॉब केस में राऊज एवेन्यू कोर्ट पहुंचे तेजस्वी यादव, तेज प्रताप ने जिसे जयचंद बताया वो भी थे साथ बेतिया: बारात गये युवक की पोखर में मिली लाश, इलाके में सनसनी सहरसा: पतरघट पुलिस पर ग्रामीणों ने किया जानलेवा हमला, थानाध्यक्ष सहित कई पुलिसकर्मी घायल
12-Oct-2021 10:30 AM
CHHAPRA : बिहार के छपरा में बदमाशों ने एक सीएसपी संचालक को गोली मार दी. घटना को अंजाम देने के बाद बाइक सवार अपराधी उससे एक लाख रुपये लूटकर भाग निकले. घायलावस्था में सीएसपी संचालक को इलाज के लिए नजदीकी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है. पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है.
घटना छपरा जिले के जलालपुर थाना इलाके की है. यहां विशुनपुरा गांव के पास बाइक सवार अपराधियों ने सीएसपी संचालक को गोली मार दी और एक लाख रुपए लूटकर फरार हो गए. जख्मी सीएसपी संचालक ईनामीपुर गांव के स्व.शंभूनाथ दीक्षित का बेटा सतीश दीक्षित उर्फ टिंकू दीक्षित बताया जा रहा है. आनन-फानन में स्थानीय लोगों ने उसे सामुदायिक अस्पताल में भर्ती कराया.
इस घटना के बाबत मिली जानकारी के मुताबिक पीड़ित सीएसपी संचालक सतीश धरान बाजार पर स्थित पंजाब नेशनल बैंक के अपने सीएसपी को बंद कर जलालपुर स्थित पीएनबी बैंक आ रहा था. तभी अपाची पर सवार तीन अपराधियों ने पहले तो बैग छिना और नहीं देने पर अपराधियों ने पैर में गोली मार दी.
साथ ही दूसरे अपराधी ने कट्टे के बट से सिर पर मार दिया. उसके बाद झोला में रखा एक लाख रूपया और पचास पासबुक लेकर भाग गए. जलालपुर पुलिस फिलहाल घटना की छानबीन कर रही है.