सोन नहर के किनारे लगेगा 10 मेगावाट सोलर प्लांट, बिहार में ग्रीन एनर्जी को मिलेगा बढ़ावा सोन नहर के किनारे लगेगा 10 मेगावाट सोलर प्लांट, बिहार में ग्रीन एनर्जी को मिलेगा बढ़ावा BIHAR NEWS : बांध का रास्ता बना डर का रास्ता! युवक से मारपीट कर 20 हजार की लूट, इलाके में दहशत फैल गई Bihar Board Topper List 2026 : बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट 2026 जारी – इस बार सिमुलतला स्कूल की छात्रा बनी टॉपर, देखें टॉपर्स की पूरी सूची BIHAR NEWS : बिहार की राजनीति में बड़ा खेल : कांग्रेस विधायक सुरेंद्र कुशवाहा पहुंचे मंत्री अशोक चौधरी के घर; क्या होने वाला है बड़ा उलटफेर? बिहार की 26 NH परियोजनाओं का जल्द शुरू होगा काम, भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया हुई तेज बिहार की 26 NH परियोजनाओं का जल्द शुरू होगा काम, भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया हुई तेज Bihar Board 10th Result 2026 : कुछ देर में जारी होंगे मैट्रिक परीक्षा के नतीजे, यहां जानें पूरी जानकारी और फेल होने पर क्या है विकल्प घर के बाहर खेल रही चार साल की मासूम को मारी गोली, सिर के आर-पार हुई बुलेट; हालत नाजुक Bihar police : अब नहीं लगेगा थाने का चक्कर! ऑनलाइन मिलेंगी 11 बड़ी सुविधाएं, यह स्मार्ट पोर्टल बना गेमचेंजर
06-Jun-2024 10:34 PM
By First Bihar
PATNA: सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे बिहार के छात्रों के लिए अच्छी खबर है। आदर्श आचार संहिता खत्म हो गया है अब बिहार सरकार नियुक्तियों का पिटारा खोलने जा रही है। बिहार सरकार स्वास्थ्य विभाग में बंपर बहाली निकालने जा रही है। अगले चार महीने के भीतर डॉक्टर, नर्स सहित 45 हजार से अधिक पदों पर नियुक्तियां की जाएगी।
बिहार के स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय ने इस बात का ऐलान किया है। लोकसभा चुनाव को लेकर आदर्श आचार संहिता लागू होने के कारण नियुक्तियों पर रोक लगी हुई थी। चुनाव खत्म होते ही आचार संहिता भी समाप्त हो गया है। अब बिहार सरकार नियुक्तियों का पिटारा खोलने जा रही है। स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय ने विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक कर स्वास्थ्य विभाग की योजनाओं की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने बिहार के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य व्यवस्था उपलब्ध कराने का निर्देश दिया।
स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के साथ हुई बैठक में विभागीय मंत्री मंगल पान्डेय ने यह भी कहा कि जितने भी पद खाली है उन्हें चार महीने के भीतर भरा जाए। उन्होंने कहा कि मुफ्त स्वास्थ्य सुविधा देने के साथ-साथ प्रदेश में रोजगार मुहैया कराना बिहार सरकार की पहली प्राथमिकता है। स्वास्थ्य विभाग की बैठक में अपर मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत, सचिव संजय कुमार सिंह, सचिव शशांक शेखर, अमिताभ सिंह, सुहर्ष भगत, धर्मेंद्र सिंह समेत कई पदाधिकारी मौजूद थे।
स्वास्थ्य विभाग में इन रिक्त पदों पर होगी बहाली
सहायक प्राध्यापक - 1339
विशेषज्ञ चिकित्सा पदाधिकारी - 3523
सामान्य चिकित्सा पदाधिकारी - 396
सामान्य चिकित्सा पदाधिकारी (संविदा) - 1290
दन्त चिकित्सक - 64
ई.सी.जी. तकनिशियन - 163
लैब टेक्नीशियन - 3080
ड्रेसर - 1562
सी.एच.ओ. (संविदा) - 4500
सिस्टर ट्यूटर - 362
नर्स - 6298
ए.एन.एम. - 15089
फार्मासिस्ट - 3637
एक्स-रे तकनिशीयन - 803
ओ.टी. असिस्टेन्ट - 1326