ब्रेकिंग न्यूज़

पटना यूनिवर्सिटी के कुलपति अजय कुमार सिंह को बड़ी राहत, गवर्नर ने फिर से किया बहाल; लगे थे यह आरोप पटना यूनिवर्सिटी के कुलपति अजय कुमार सिंह को बड़ी राहत, गवर्नर ने फिर से किया बहाल; लगे थे यह आरोप Bihar Board 10th Result 2026: टॉपरों पर इनामों की बरसात, लाखों रुपये के साथ मिलेंगे लैपटॉप और स्कॉलरशिप LPG संकट से रोज़गार पर गहरा असर, देशभर से बिहार लौट रहे प्रवासी मजदूरों की बढ़ी भीड़ TRAIN NEWS : 'आप टेंशन क्यों लेती हैं मैडम सीट तो मैं ... ', चलती ट्रेन में सीट दिलाने का खेल या साजिश? सामने आया ऐसा ट्विस्ट, जिसे जानकर आप भी कहेंगे ‘क्या सिस्टम है!’ फेमस होने का खतरनाक शौक: रील बनाने के दौरान बाइक सवार तीन लड़कों ने बुजुर्ग को रौंदा, मौके पर हुई मौत फेमस होने का खतरनाक शौक: रील बनाने के दौरान बाइक सवार तीन लड़कों ने बुजुर्ग को रौंदा, मौके पर हुई मौत IPL 2026: बिहार का बेटा देगा किंग कोहली को टक्कर, टॉस होते ही जुड़ जाएगा नाम के साथ बड़ा इतिहास चेयरमैन के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव: पद से हटाई गईं जहानाबाद की जिला परिषद अध्यक्ष रानी कुमारी, उपाध्यक्ष की कुर्सी बची IPL 2026 : आईपीएल 2026 की शुरुआत से पहले CSK को बड़ा झटका, शुरुआती मैचों से बाहर हुए 'थाला'

Home / news / आज सीमांचल में हुंकार भरेंगे तेजस्वी यादव, ‘जन विश्वास यात्रा’ में निशाने पर...

आज सीमांचल में हुंकार भरेंगे तेजस्वी यादव, ‘जन विश्वास यात्रा’ में निशाने पर रहेंगे नीतीश और बीजेपी

26-Feb-2024 07:21 AM

By First Bihar

PATNA: विपक्ष की भूमिका में आने के बाद पूर्व डिप्टी सीएम और आरजेडी नेता तेजस्वी यादव बिहार भ्रमण पर निकले हैं। जन विश्वास यात्रा के जरिए तेजस्वी राज्य के अलग-अलग जिलों में सभाएं कर रहे हैं, जिसमें भारी भीड़ हो रही है। सोमवार को तेजस्वी बिहार के चार जिलों में नीतीश और बीजेपी के खिलाफ हुंकार भरेंगे।


दरअसल, तेजस्वी यादव की जन विश्वास यात्रा आज सीमांचल में होगी। आज तेजस्वी सुपौल, अररिया, पूर्णिया और मधेपुरा में जनसभा को संबोधित करेंगे। सबसे पहले तेजस्वी सुबह साढ़े दस बजे सुपौल पहुंचेंगे, जहां विशाल जनसभा को संबोधित करने के बाद अररिया के लिए रवाना हो जाएंगे।


करीब साढ़े 12 बजे तेजस्वी जन विश्वास यात्रा के तहत अररिया पहुंचे, जहां लोगों को संबोधित करेंगे। इसके बाद ढाई बजे दिन में वे पूर्णिया पहुंचेंगे और वहां जनसभा को संबोधित करेंगे। पूर्णियां के बाद वे शाम साढ़े चार बजे मधेपुरा पहुंचेंगे और विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे। इस दौरान बीजेपी, पीएम मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश उनके निशाने पर होंगे। तेजस्वी की जन विश्वास यात्रा का आज सातवां दिन है। 


बता दें कि, लोकसभा चुनाव की घोषणा से पहले तेजस्वी यादव बिहार की यात्रा पर निकले हैं। नीतीश के महागठबंधन से अलग होने के बाद उनका जनता के बीच यह पहला दौरा है। यात्रा के दौरान तेजस्वी 17 महीने की महागठबंधन सरकार की उपलब्धियों की जानकारी जनता को दे रहे हैं। तेजस्वी का दावा है कि आरजेडी के दबाव में ही नीतीश ने इतना काम किया था और उन्हीं के चलते राज्य में पांच लाख लोगों को नौकरियां दी गईं।