अरवल में हम पार्टी का सदस्यता अभियान तेज, गरीब चौपाल यात्रा से जनता की समस्याओं को मिलेगा मंच: डॉ. संतोष सुमन रोहतास पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 कुख्यात अपराधियों को दबोचा, कई कांडों का किया खुलासा मुजफ्फरपुर कांग्रेस में ‘दो’ जिलाध्यक्ष? आलाकमान की सूची ने बढ़ाया कन्फ्यूजन, चर्चाओं का बाजार गर्म आरा-मोहनिया नेशनल हाईवे पर दर्दनाक हादसा: ट्रक की टक्कर से 10 वर्षीय बच्ची की मौत, मामा घायल भारत-नेपाल सीमा पर SSB की बड़ी कार्रवाई, अवैध करेंसी के साथ 2 तस्करों को दबोचा पटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 128 नशीले इंजेक्शन के साथ 2 गिरफ्तार मुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका BIHAR CRIME: अरवल में दिनदहाड़े फायरिंग, इलाके में मचा हड़कंप बरारी में राज्यसभा सांसद धर्मशीला गुप्ता का भव्य स्वागत, विकास के मुद्दों पर हुई अहम चर्चा बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा?
16-Oct-2020 03:35 PM
PATNA : बिहार विधानसभा चुनाव में नेताओं के द्वारा जमा कराए गए शपथ पत्र के अनुसार खुद को गरीब किसान बताने वाले किसान नेता करोड़ों की संपत्ति के मालिक हैं. अब ये सोचने वाली बात है कि एक तरफ जहां एनएसएसओ 2012-13 के अनुसार बिहार के किसानों की आय महज 3558 रुपये है तो वहीं ये किसान नेता करोड़पति कहां से हो गए.
पहले चरण में बिहार विधानसभा चुनाव में 1065 कैंडिडेट मैदान में हैं. इसमें से 42 नेताओं का पेशा किसानी है. वहीं कुछ अन्य नेता का अन्य पेशा के साथ किसानी भी करते हैं.
किसान नेताओं में सबसे पहले औरंगाबाद के भाजपा प्रत्याशी रामाधार सिंह आते हैं. रामाधार सिंह 29.39 एकड़ जमीन के मालिक हैं. इनके पास कुल 4 करोड़ 89 लाख की संपत्ति हैं. वहीं जमालपुर से कांग्रेस प्रत्याशी अजय सिंह के पास 27.75 एकड़ जमीन है. तीसरे नंबर पर मोकाम के जेडीयू कैंडिडेट राजीव लोचन नारायण सिंह है. राजीव लोचन नारायण सिंह के पास 22.5 एकड़ जमीन है और इनकी कुल संपत्ति 9 करोड़ हैं.