ब्रेकिंग न्यूज़

पटना में चल रही NDA विधायक दल की बैठक खत्म, राज्यसभा चुनाव में पांचों सीटों पर जीत का दावा पटना महावीर मंदिर में नैवेद्यम और दरिद्र नारायण भोज जारी रहेगा, गैस खत्म होने पर लकड़ी-कोयला से बनेगा प्रसाद शहरों में 25 दिन और ग्रामीण इलाकों में इतने दिन में लगेगा LPG सिलेंडर का नंबर, मिट्टी तेल की भी वापसी शहरों में 25 दिन और ग्रामीण इलाकों में इतने दिन में लगेगा LPG सिलेंडर का नंबर, मिट्टी तेल की भी वापसी Bihar Crime News: डकैती की योजना बनाते चार डकैत गिरफ्तार, वारदात से पहले पुलिस ने दबोचा Bihar Crime News: डकैती की योजना बनाते चार डकैत गिरफ्तार, वारदात से पहले पुलिस ने दबोचा शादी के बाद एक्स मंगेतर से जुड़ा ऑडियो वायरल होने पर भड़कीं रश्मिका मंदाना, लीगल एक्शन की चेतावनी शादी के बाद एक्स मंगेतर से जुड़ा ऑडियो वायरल होने पर भड़कीं रश्मिका मंदाना, लीगल एक्शन की चेतावनी Bihar News: भ्रष्ट DGM ने SVU को देख 32 लाख कैश, 1.31 करोड़ का हीरा-सोना फेंका पर..., रेड में सोना खरीद के 150 रसीद बरामद Bihar Crime News: बकरी चोरी के आरोप में युवक की पीट-पीटकर हत्या, गांव के ही युवक पर मर्डर का आरोप

बिहार : दारु माफियाओं ने पुलिस पर किया जानलेवा हमला, शराब तस्कर को छुड़ा ले गए

28-Mar-2021 09:25 AM

BUXAR :  बिहार में पूर्ण रूप से शराबबंदी है लेकिन इसके बावजूद भी कई जिलों से लगातार शराब तस्करी की ख़बरें सामने आती रही हैं. ताजा मामला बिहार के बक्सर जिले का है, जहां दारु माफियाओं ने पुलिस की टीम पर जानलेवा हमला किया है. इस हमले में दो पुलिसवाले और एक चौकीदार घायल हो गए हैं. 


घटना बक्सर जिले के चक्की ओपी थाना क्षेत्र की है, जहां शराब माफियाओं ने पुलिस की टीम पर जानलेवा हमला किया है. अपराधी पुलिस की टीम पर हमला कर शराब तस्करों को छुड़ा ले गए. उन्होंने दो पुलिसवाले और एक चौकीदार को पीट-पीटकर घायल भी कर दिया. इस घटना के बाद पुलिस महकमे में खलबली मच गई है. 


पुलिस पर हमला करने वाले 8 बदमाशों को गिरफ्तार भी किया गया है, जिन्होंने इस घटना को अंजाम दिया. जिला पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है.