बिहार के बदलते-बदलते खुद बदल गये नीतीश कुमार, तेज प्रताप यादव का बड़ा बयान खुले में मीट बेचने वालों पर नगर निगम ने कसा शिकंजा, अब बिना लाइसेंस के नहीं खुलेंगी दुकानें पेशी के दौरान हाजीपुर कोर्ट से भागने की कोशिश, अपहरण के आरोपी को पुलिस ने दोबारा पकड़ा नीतीश को डिजिटल अरेस्ट किया गया: कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने बीजेपी पर बोला हमला, कहा..अब चंद्रबाबू नायडू की बारी Bihar Crime News: सात सगे भाइयों को उम्रकैद की सजा, 11 साल पुराने मर्डर केस में कोर्ट ने सुनाया फैसला Bihar Crime News: सात सगे भाइयों को उम्रकैद की सजा, 11 साल पुराने मर्डर केस में कोर्ट ने सुनाया फैसला ब्रह्मेश्वर मुखिया की पोती ने UPSC रिजल्ट को लेकर किया था झूठा दावा? संघ लोक सेवा आयोग का आया जवाब, जानिए.. ब्रह्मेश्वर मुखिया की पोती ने UPSC रिजल्ट को लेकर किया था झूठा दावा? संघ लोक सेवा आयोग का आया जवाब, जानिए.. रेलवे का बड़ा बदलाव: अब प्लेटफॉर्म पर जाने के लिए QR टिकट जरूरी, जानिए कैसे बुक होगा नया टिकट ‘सातवीं बार शादी करने के लिए तैयार हैं पापा, उन्हें रोक लो...’ मदद के लिए थाने पहुंचा नाबालिग बेटा
20-Oct-2021 02:26 PM
BUXAR : बिहार में पंचायत चुनाव के चौथे चरण के चुनाव को लेकर मतदान जारी है. चौथे चरण में राज्य के 36 जिलों के 53 प्रखंडों में मतदान हो रहा है. इसी बीच एक बड़ी खबर बक्सर जिले से सामने आ रही है. वोटिंग के दौरान दो पक्षों में जबरदस्त मारपीट हुई है. एक व्यक्ति का सिर फट गया है. जख्मी हालत में उसे इलाज के लिए हॉस्पिटल लाया गया है.
घटना बक्सर जिले के इटाढ़ी थाना क्षेत्र की है. यहां अतरौना पंचायत में दो गुटों में जबरदस्त मारपीट हुई है. बताया जा रहा है कि एक पक्ष ने जबरन वोट मांगने का आरोप लगाया है. इसी को लेकर दोनों पक्षों में भिड़ंत हो गई. जिसमें एक शख्स के सिर में जबरदस्त चोट लगी. सिर फटने से उसका पूरा शरीर खून से लथपथ हो गया. उसे इलाज के लिए एक नजदीकी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है.

इटाढ़ी प्रखंड के बड़कागांव में पंचायत चुनाव में वोटिंग के दौरान पुलिसिया दबिस पर भी काफी हंगामा देखने को मिला है. बूथ के पास भीड़ इक्क्ठा करने वालों पर पुलिस ने लाठीचार्ज किया है. पुलिस द्वारा बल प्रयोग किये जाने के बाद स्थनीय लोगों ने काफी हंगामा किया है. प्रशासन के खिलाफ की जमकर नारेबाजी की गई. बक्सर के एसपी ने कहा हल्का बल प्रयोग के बाद स्थिति नियंत्रण में है. फिलहाल शांतिपूर्ण वोटिंग कराई जा रही है.