ब्रेकिंग न्यूज़

पटना में चल रही NDA विधायक दल की बैठक खत्म, राज्यसभा चुनाव में पांचों सीटों पर जीत का दावा पटना महावीर मंदिर में नैवेद्यम और दरिद्र नारायण भोज जारी रहेगा, गैस खत्म होने पर लकड़ी-कोयला से बनेगा प्रसाद शहरों में 25 दिन और ग्रामीण इलाकों में इतने दिन में लगेगा LPG सिलेंडर का नंबर, मिट्टी तेल की भी वापसी शहरों में 25 दिन और ग्रामीण इलाकों में इतने दिन में लगेगा LPG सिलेंडर का नंबर, मिट्टी तेल की भी वापसी Bihar Crime News: डकैती की योजना बनाते चार डकैत गिरफ्तार, वारदात से पहले पुलिस ने दबोचा Bihar Crime News: डकैती की योजना बनाते चार डकैत गिरफ्तार, वारदात से पहले पुलिस ने दबोचा शादी के बाद एक्स मंगेतर से जुड़ा ऑडियो वायरल होने पर भड़कीं रश्मिका मंदाना, लीगल एक्शन की चेतावनी शादी के बाद एक्स मंगेतर से जुड़ा ऑडियो वायरल होने पर भड़कीं रश्मिका मंदाना, लीगल एक्शन की चेतावनी Bihar News: भ्रष्ट DGM ने SVU को देख 32 लाख कैश, 1.31 करोड़ का हीरा-सोना फेंका पर..., रेड में सोना खरीद के 150 रसीद बरामद Bihar Crime News: बकरी चोरी के आरोप में युवक की पीट-पीटकर हत्या, गांव के ही युवक पर मर्डर का आरोप

बिहार: लड़के को लड़के से हुआ प्यार, लड़की जैसा बिहेव करने वाले दोस्त पर आया दिल, दोनों का अश्लील वीडियो देखकर घर में बवाल

13-Jul-2021 02:10 PM

BUXAR : बिहार में इन दिनों अजीबोगरीब घटनाएं हो रही हैं. ताजा मामला बिहार के बक्सर जिले से सामने आया है, यहां एक लड़के को एक दूसरे लड़के से प्यार हो गया है. जिसके कारण गोलियां भी चली हैं. बताया जा रहा है कि एक युवक लड़कियों जैसा बिहेव करता था. जिसके कारण एक अन्य दोस्त का दिल उसके ऊपर आ गया. दोनों का आपत्तिजनक वीडियो और फोटो भी सामने आया है, जिसके कारण परिवार में माहौल एकदम गर्म है. 


घटना बक्सर जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र की है. यहां पांडेय पट्टी इलाके में एक युवक को लड़के से प्यार हो गया. लोगों ने बताया कि ब्रह्मपुर प्रखंड के पोखराहा मध्य विद्यालय में पढ़ाने वाले शिक्षक राम अवधेश सिंह अपने एक रिश्तेदार के लड़के विकास सिंह को अपने घर पर रख कर पढ़ाते हैं. विकास बगल के ही रहने वाले अशोक यादव के बेटे अभिषेक को पसंद करता है. दोनों एक दूसरे से प्यार करने लगे. लेकिन विकास के घरवाले इस रिश्ते के खिलाफ हैं. 


शिक्षक राम अवधेश सिंह ने आरोप लगाया कि "अभिषेक का चाल-चलन ठीक नहीं है. वह लड़कियों की तरह व्यवहार करता है. विकास के साथ उसकी कई आपत्तिजनक तस्वीरें और वीडियो भी मिली हैं. मैंने विकास को अभिषेक से दूर रहने की सलाह दी थी. उसे उसके पिता के यहां दिल्ली भेजने के लिए सोमवार का रिजर्वेशन भी करा दिया था, लेकिन साथियों के बहकावे में आकर विकास ने ट्रेन नहीं पकड़ी और कहीं दूसरी जगह चला गया."


इधर सोमवार देर रात राम अवधेश के बेटे जयप्रकाश उर्फ गोलू सिंह और नई बाजार निवासी उसके दोस्त अशोक यादव के पुत्र अभिषेक, रोहित और अनिकेत से पड़ोस में रहने वाले निहाल से बहस हो गई. देखते ही देखते दोनों गुटों में जबरदस्त मारपीट शुरू हो गई. मारपीट के दौरान अभिषेक और उनके भाइयों ने गोली चला दी, जो निहाल को जा लगी. जिसे आनन-फानन में इलाज के लिए गोलंबर स्थित विश्वामित्र अस्पताल में भर्ती कराया गया. डॉक्टरों ने गंभीर हालत में उसे पटना रेफर कर दिया. 


घटना की सूचना मिलते ही फौरन सदर डीएसपी गोरख राम, नगर थानाध्यक्ष दिनेश कुमार मालाकार, सर्किल इंस्पेक्टर मुकेश कुमार और मुफस्सिल आउटपोस्ट के प्रभारी बिगाऊ राम घटनास्थल पर पहुंचे. उन्होंने मामले की तहकीकात की. डीएसपी गोरख राम ने बताया कि पुलिस बल ने मौके से कुछ लोगों को हिरासत में लिया है. घायल को इलाज के लिए भेजा गया है.