ब्रेकिंग न्यूज़

पुलिस की वर्दी में रील बनाना पड़ गया महंगा, 4 वीडियो क्रिएटर गिरफ्तार बिहार में जमीन खरीदना होगा महंगा!, अप्रैल से निबंधन दर में चार गुना बढ़ोतरी की संभावना, MVR भी बढ़ेगा 6-lane bridge : पटना से उत्तर बिहार का सफर होगा आसान, होली के बाद शुरू होगा यह 6-लेन पुल; CM नीतीश ने किया निरीक्षण Bihar Attendance App : बिहार में टीचर के अटेंडेंस को लेकर शिक्षा विभाग का नया आदेश, मंगलवार से हर हाल में करना होगा यह काम Bihar expressway : बिहारवासियों को मिली बड़ी सौगात, अब महज दो घंटों में तय होगी 5 घंटों वाली दूरी; शुरू होने जा रहा यह एक्सप्रेसवे Patna Medical College : PMCH में शिफ्टिंग की तारीख तय, फरवरी के इस डेट से नए भवन में शिफ्ट हो जाएंगे यह दो विभाग मुंगेर में रिश्तों का कत्ल: 13 वर्षीय छात्र की गला दबाकर हत्या, मुंहबोले दादा पर घर के चिराग को बुझाने का आरोप Indian Railway new rules : यदि दोस्तों के साथ जाना चाह रहे गोवा- मनाली या परिवार के वैष्णों देवी; तो जरूर पढ़ लें यह खबर, रेलवे ने नियमों में किया बड़ा बदलाव Bihar land registry : बिहार में इस महीने से बदल रहे जमीन रजिस्ट्री के नियम, सरकार का निर्णय; इन लोगों को होगा बड़ा फायदा Bihar politics : अपराधियों का राजनीति में आना दुर्भाग्य, बोले BJP विधायक – पप्पू यादव को जेल में ही रहना चाहिए

पंचायत चुनाव : भोज खाने के बाद बेकाबू हुए मुखिया समर्थक, दो गुटों ने की ताबड़तोड़ फायरिंग और मारपीट

पंचायत चुनाव : भोज खाने के बाद बेकाबू हुए मुखिया समर्थक, दो गुटों ने की ताबड़तोड़ फायरिंग और मारपीट

12-Oct-2021 09:51 AM

BUXAR : बिहार में पंचायत चुनाव चल रहे हैं. इसी बीच एक बड़ी खबर बक्सर से सामने आ रही है जहां दो मुखिया प्रत्‍याशियों के समर्थकों के बीच जमकर मारपीट और फायरिंग हुई. काफी मशक्कत के बाद दोनों गुटों को शांत कराया गया. वहीं, फायरिंग और मारपीट की इस घटना के बाद से इलाके में लोगों में दहशत का माहौल है. पुलिस भी मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई है. 


घटना बक्सर के सदर प्रखंड की है. दरअसल, पंचायत चुनाव को लेकर नामांकन के आखिरी दिन वर्तमान मुखिया नाटा सिंह की पत्नी डिंपी देवी और पूर्व मुखिया मुन्ना सिंह की बहू रंभा सिंह का नामांकन हुआ था. नामांकन के बाद पंचायत भवन पर आसपास ही दोनों ओर से समर्थकों के लिए भव्य भोज का आयोजन हुआ था. भोज के दौरान ही दोनों पक्ष के समर्थक भिड़ गए और मारपीट होने लगी. 


सूचना मिलते ही दोनों प्रत्याशियों के परिजनों ने काफी मशक्‍कत के बाद समर्थकों को अलग किया. दोनों गुटों को अलग-अलग करने के बाद दोनों प्रत्याशियों के समर्थक अपने-अपने शामियाने में जाकर फायरिंग कर शक्ति प्रदर्शन करने लगे. इससे गांव में दहशत का माहौल कायम हो गया. सूचना मिलते ही डीएसपी गोरख राम दल बल के साथ मौके पर पहुंचे. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है. 


हालांकि इस मामले में अब तक किसी की गिरफ्तारी की सूचना नहीं है. सदर प्रखंड के करा हंसी पंचायत को अति संवेदनशील घोषित किया गया है. इस पंचायत से नाटा सिंह और मुन्ना सिंह के परिवार के अलावे आजमगढ़ जेल में बंद कुख्यात संदीप यादव की मां मंजू देवी भी चुनाव लड़ रहीं हैं.