ब्रेकिंग न्यूज़

BIHAR NEWS : दर्दनाक सड़क हादसा: बेकाबू ट्रक ने मजदूर को कुचला, चालक-खलासी फरार Bihar News : फर्जीवाड़ा पकड़ में आया! बिहार के इस जिले में शिक्षक ने जाली अंक-पत्र से पाई नौकरी; अब निगरानी ने दर्ज कराया केस कलंक कथा ! E.E.की दौलत जान हर कोई हैरान, सुशासन की सच्चाई- करप्शन केस ठंडा भी नहीं हुआ और आरोपी 'जेल अधीक्षक' को सरकार ने दी फील्ड पोस्टिंग...हर कोई अचंभित VTR में बाघिन की संदिग्ध मौत से हड़कंप, वन विभाग के अधिकारी और विशेषज्ञों की टीम जांच में जुटी VTR में बाघिन की संदिग्ध मौत से हड़कंप, वन विभाग के अधिकारी और विशेषज्ञों की टीम जांच में जुटी Land For Job Scam : ''उलटी गंगा बहाने'' जैसा होगा ...', लालू प्रसाद और राबड़ी देवी को ‘लैंड फॉर जॉब’ केस में अदालत से झटका, 1600 दस्तावेजों की याचिका खारिज अगर आपको भी चाहिए 10 लाख रुपए, तो तुरंत कर लें यह काम, इस दिन तक कर सकते हैं अप्लाई, जानिए क्या है लास्ट डेट ‘केडी: द डेविल’ के विवादित गाने पर बुरे फंसे संजय दत्त और नोरा फतेही, राष्ट्रीय महिला आयोग ने भेजा समन ‘केडी: द डेविल’ के विवादित गाने पर बुरे फंसे संजय दत्त और नोरा फतेही, राष्ट्रीय महिला आयोग ने भेजा समन बिहार में खनिज परिवहन की होगी सख्त निगरानी, सरकार ने बनाया बड़ा प्लान; इस तकनीक का होगा इस्तेमाल

Home / news / बिहार: बेखौफ बदमाशों ने सिपाही को मारी गोली, शूट करने के बाद मौके...

बिहार: बेखौफ बदमाशों ने सिपाही को मारी गोली, शूट करने के बाद मौके से फरार

18-Oct-2021 10:26 AM

BUXAR : बिहार में इन दिनों अपराधी बेखौफ हो गए हैं. ताजा मामला सूबे के बक्सर जिले का है. यहां बदमाशों ने एक सिपाही को गोली मार दी है. घटना को अंजाम देने के बाद बदमाश मौके से भाग निकले हैं. पुलिस इस घटना की छानबीन में जुटी हुई है.


घटना बक्सर जिले के ब्रह्मपुर थाना क्षेत्र की है. यहां बदमाशों ने बक्सर उत्पाद विभाग के सिपाही को गोली मार दी, जो होमगार्ड का जवान है. गोली लगने के कारण सिपाही जख्मी हो गया है, उसे इलाज के लिए आरा में भर्ती कराया गया है. घायल होमगार्ड जवान की पहचान ब्रह्मपुर थाना क्षेत्र के कांट गांव के रहने वाले कमल सिंह के बेटे गोलू कुमार सिंह के रूप में की गई है. 


घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मामले के जांच में जुट गई है. बताया जा रहा है कि गोली बाएं हाथ के कोहनी से उपर लगी है. घायल सिपाही अपने गांव से ही ऑफिस आता-जाता है. जख्मी सिपाही का इलाज कर रहे डॉ. विजय गुप्ता ने बताया कि गोली लगने के कारण एक नस फट गया है. ऑपरेशन कर  गोली बाहर निकल चुकी है. 


इस घटना के बाबत बक्सर उत्पाद अधीक्षक देवेन्द्र प्रसाद कहते है कि हमें सूचना मिली है. गोली कैसे लगी इसके बारे में जानकारी ली जा रही है. ड्यूटी पर था या छुट्टी पर इसकी जानकारी नहीं है. डुमरांव एसडीपीओ एएसपी श्रीराज ने बताया कि घटना कि सूचना मिली है. जिसके बाद ब्रह्मपुर थानाध्यक्ष निर्मल कुमार के नेतृत्व में टीम भेजी गई है.