शहरों में 25 दिन और ग्रामीण इलाकों में इतने दिन में लगेगा LPG सिलेंडर का नंबर, मिट्टी तेल की भी वापसी शहरों में 25 दिन और ग्रामीण इलाकों में इतने दिन में लगेगा LPG सिलेंडर का नंबर, मिट्टी तेल की भी वापसी Bihar Crime News: डकैती की योजना बनाते चार डकैत गिरफ्तार, वारदात से पहले पुलिस ने दबोचा Bihar Crime News: डकैती की योजना बनाते चार डकैत गिरफ्तार, वारदात से पहले पुलिस ने दबोचा शादी के बाद एक्स मंगेतर से जुड़ा ऑडियो वायरल होने पर भड़कीं रश्मिका मंदाना, लीगल एक्शन की चेतावनी शादी के बाद एक्स मंगेतर से जुड़ा ऑडियो वायरल होने पर भड़कीं रश्मिका मंदाना, लीगल एक्शन की चेतावनी Bihar News: भ्रष्ट DGM ने SVU को देख 32 लाख कैश, 1.31 करोड़ का हीरा-सोना फेंका पर..., रेड में सोना खरीद के 150 रसीद बरामद Bihar Crime News: बकरी चोरी के आरोप में युवक की पीट-पीटकर हत्या, गांव के ही युवक पर मर्डर का आरोप Bihar Crime News: बकरी चोरी के आरोप में युवक की पीट-पीटकर हत्या, गांव के ही युवक पर मर्डर का आरोप 50 हजार सैलरी से रिटायरमेंट तक 5.5 करोड़! PF में कैसे बनती है इतनी बड़ी रकम? आसान भाषा में समझें पूरा हिसाब
02-Apr-2021 03:53 PM
BUXAR : बिहार के बक्सर जिले से एक ऐसी घटना सामने आई है, जिसने समाज को शर्मसार कर दिया है. पांचवीं की छात्रा के साथ दुष्कर्म की घटना हुई है. पकड़े जाने के बाद दरिंदे शख्स ने धमकी देते हुए फिर से बलात्कार जैसी घिनौनी वारदात को अंजाम देने की बात सबके सामने कही. इस घटना के बाद वह फरार हो गया है.
मामला बिहार के बक्सर जिले का है, जहां नावानगर थाना क्षेत्र के एक गांव में 5th क्लास की स्टूडेंट के साथ बलात्कार की घटना ने सबको हैरान कर दिया है. जानकारी मिली है कि शादीशुदा नीतीश कुमार चौधरी पिछले 6 महीने से बच्ची के साथ अकेले में गलत काम करता था. बीते दिन वह बच्ची के घर आ पहुंचा और उसने गलत काम किया. इस दौरान पीड़िता के घरवालों ने आरोपी दरिंदे को गलत करते हुए रंगेहाथ पकड़ लिया. उसकी पहचान जयप्रकाश चौधरी के बेटे नीतीश कुमार चौधरी के रूप में की गई है.
पीड़िता ने बताया कि नीतीश कुमार चौधरी छह महीने से डरा धमका कर लगातार उसके साथ यौन शोषण कर रहा था. स्कूल जाते समय अक्सर नीतीश उससे छेड़छाड़ किया करता था, जिसका वह बराबर विरोध करती थी. करीब 6 महीने पहले से झांसा देकर एकांत में ले जाने के बाद नीतीश ने दुष्कर्म किया और जान मार देने की धमकी दी. डर के कारण पीड़िता ने किसी को कुछ भी नहीं बताया.
पीड़िता के मुताबिक आरोपी नीतीश कहता था कि किसी को बताने पर घरवालों की हत्या कर देंगे। इस डर से उसने किसी को इसके बारे में नहीं बताया. इसी बीच 27 मार्च की रात 10.30 बजे अचानक आरोपित किशोरी के घर मे घुसकर जबरदस्ती का प्रयास और छेड़छाड़ करने लगा. तभी किशोरी के चिल्लाने की आवाज को सुनकर जब घरवाले दौड़े तब नीतीश पूरे परिवार की हत्या की धमकी देते हुए भाग निकला.
बक्सर महिला थानाध्यक्ष नीतू प्रिया ने बताया कि किशोरी का यह आरोप है कि गांव के जयप्रकाश चौधरी का पुत्र नीतीश कुमार चौधरी काफी दिनों से उसके साथ गलत संबंध बना रहा था. इस मामले में महिला थाने में आरोपित के विरुद्ध पॉक्सो एक्ट में प्राथमिकी दर्ज की गई है. 164 के तहत बयान दर्ज कराने के लिए कोर्ट भेजा जा रहा है. घटना के बाद से आरोपित फरार है. जानकारी मिली है कि पकड़े जाने के बाद बुधवार को पंचायत कराई गई. लेकिन नीतीश पंचायत की बात मानने से इनकार करते हुए बार-बार दुष्कर्म की धमकी देता रहा.