RJD विधायक ने LPG गैस संकट को सरकार द्वारा प्रायोजित कृत्रिम समस्या बताया, कालाबाजारी बढ़ाने का भी लगाया आरोप बिहार के इस जिले में बनेगी फोरलेन सड़क, लोगों को जाम से मिलेगी राहत; परियोजना पर खर्च होंगे इतने करोड़ बिहार के इस जिले में बनेगी फोरलेन सड़क, लोगों को जाम से मिलेगी राहत; परियोजना पर खर्च होंगे इतने करोड़ बिहार में साइकिल दुकान से भारी मात्रा में LPG सिलेंडर बरामद, कालाबाजारी के आरोप में एक गिरफ्तार बिहार में साइकिल दुकान से भारी मात्रा में LPG सिलेंडर बरामद, कालाबाजारी के आरोप में एक गिरफ्तार ‘दीदी, मुझे डर लग रहा है… दो लड़के पीछा कर रहे हैं’, आखरी कॉल के बाद गायब हो गई पटना की छात्रा Bihar News: जाली नोट गिरोह का भांडाफोड़: दो आरोपी गिरफ्तार, 100-100 रुपए के इतने नोट बरामद Bihar Crime News: झोपड़ी में सो रहे युवक की गोली मारकर हत्या, पुराने विवाद में मर्डर की आशंका Bihar Crime News: झोपड़ी में सो रहे युवक की गोली मारकर हत्या, पुराने विवाद में मर्डर की आशंका करगिल में ड्यूटी के दौरान पश्चिम चंपारण का ‘अग्निवीर’ मनीष शहीद, गांव में शोक की लहर
09-Sep-2024 01:02 PM
By Ajit Kumar
JEHANABAD: जहानाबाद के सरकारी स्कूल में तैनात बीपीएससी शिक्षक की शर्मनाक करतूत सामने आई है। शिक्षक किसी महिला के साथ आपत्तिजनक हालत में दिख रहा है, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। शिक्षक और महिला क्लासरूम में महिला के साथ अश्लील हरकत करता नजर आया है।
दरअसल, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो जहानाबाद सदर प्रखंड के प्राथमिक विद्यालय धनौती का है। इस वीडियो में शिक्षक मिथिलेश कुमार एक महिला के साथ बंद कमरे में इश्क फरमाते नजर आ रहे हैं। वीडियो किसी और ने नहीं बल्कि खुद शिक्षक ने ही बनाया है, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल होना शुरू हो गया है।
वायरल वीडियो के आधार पर शिक्षा विभाग के डीपीओ दिनेश पासवान ने आरोपी शिक्षक की पहचान प्राथमिक विद्यालय धनौती स्थित मिथिलेश कुमार के रूप में की है और उससे स्पष्टीकरण मांगा है। जवाब आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। एक महिला के साथ सिक्षक का आपत्तिजनक वीडियो वायरल के बाद जिले के शिक्षा महकमें में शिक्षकों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है।
कुछ शिक्षक बताते है कि ऐसे गंदे काम करने वाले शिक्षक की आखिर मनसा क्या है? इस तरह के शिक्षक से पूरा शिक्षक भी बदनाम होते हैं और यह शर्मसार कर देने वाला वीडियो है, हालांकि जिस महिला के साथ शिक्षक मिथिलेश कुमार रंगरेलिया मनाते नजर आ रहे हैं वह महिला कौन है, फिलहाल उसकी पहचान नहीं हो सकी है। फर्स्ट बिहार इस वायरल वीडियो के सत्यता की पुष्टि नहीं करता है।
बिहार के स्कूलों यह कौन सी पढ़ाई पढ़ा रहे सरकारी शिक्षक? जहानाबाद में BPSC शिक्षक-शिक्षिका का आपत्तिजनक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल. डीपीओ ने दिए जांच का आदेश.#Bihar #Biharnews #jehanabad pic.twitter.com/ynyG1ghn8y
— FirstBiharJharkhand (@firstbiharnews) September 9, 2024