बिहार में 7 साल की मासूम का अपहरण, बदमाशों ने मांगी 5 लाख की फिरौती; प्रेम प्रसंग का एंगल भी आया सामने 32 साल पुराने केस में बिहार की कोर्ट का सख्त रूख, 11 पुलिसकर्मियों के खिलाफ जारी किया वारंट 32 साल पुराने केस में बिहार की कोर्ट का सख्त रूख, 11 पुलिसकर्मियों के खिलाफ जारी किया वारंट क्रेडिट कार्ड का बिल नहीं भरा तो क्या पुलिस करेगी गिरफ्तार? जानिए सच्चाई, वरना पड़ सकते हैं बड़ी मुसीबत में बिहार में रिश्तों का कत्ल: भूमि विवाद में चाचा ने पीट-पीटकर ले ली भतीजे की जान, तीन लोग बुरी तरह से घायल बिहार में रिश्तों का कत्ल: भूमि विवाद में चाचा ने पीट-पीटकर ले ली भतीजे की जान, तीन लोग बुरी तरह से घायल Bihar accident : GT Road पर बड़ा हादसा: हाइवा की टक्कर से बच्चों से भरी टोटो पलटी, कई घायल गैस की कमी पर सड़क जाम! रोहतास में उपभोक्ताओं का गुस्सा फूटा, रात 2 बजे से लाइन में खड़े लोगों ने सिलेंडर रख कर रोका मार्ग बिहार के हेल्थ सिस्टम की शर्मनाक तस्वीर: मेडिकल कॉलेज में बुजुर्ग मरीज को नहीं मिला स्ट्रेचर, बीमार दादी को स्कूटी पर बैठाकर वार्ड से बाहर लाया पोता बिहार के हेल्थ सिस्टम की शर्मनाक तस्वीर: मेडिकल कॉलेज में बुजुर्ग मरीज को नहीं मिला स्ट्रेचर, बीमार दादी को स्कूटी पर बैठाकर वार्ड से बाहर लाया पोता
17-Oct-2021 02:07 PM
BHOJPUR : इस वक्त एक बड़ी खबर बिहार के भोजपुर जिले से सामने आ रही है जहां एक युवक ने ट्रेन के आगे कूदकर अपनी जान दे दी है. सुसाइड करने से पहले युवक ने भोजपुरी में एक वीडियो भी बनाया जिसमें उसने अपनी सुसाइड करने की वजह मां को बताई है. कहा जा रहा है कि 100 रुपये के लिए उसकी मां ने उसे खूब डांटा था जिसके बाद उसने यह कदम उठाया है. इस घटना के बाद से मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया है.
मामला दानापुर रेलखंड के बनाही स्टेशन से पश्चिम डाउन लाइन का है. मृतक की पहचान बक्सर जिले के ब्रह्मपुर थाना क्षेत्र के चौबे चक गांव के स्व.अमरनाथ चौबे के बेटे चुलबुल चौबे (22) के रूप में की गई है. भोजपुर जिला स्थित बिहियां स्टेशन पर बनाए वीडियो में उसने मां को संदेश दिया और कहा- आपने मुझे 100 रुपए तो दिया पर बहुत डांटा. उसने सुसाइड के पीछे अपने एक फैमिली डॉक्टर पर भी आरोप लगाया है.
मिली जानकारी के अनुसार, युवक कोई काम नहीं करता था. इसलिए मां ने 100 रुपए देने के बाद उसे डांटा था. उसके फैमिली डॉक्टर से अक्सर मां सलाह लेती थीं. वीडियो में युवक यह भी बोल रहा है कि वो किसी लड़की के कारण सुसाइड नहीं कर रहा है. पुलिस जांच में अभी तक यह सामने नहीं आई है कि डॉक्टर से युवक को क्या परेशानी थी. सिर्फ इतना पता चला है कि युवक की मां अक्सर डॉक्टर से सलाह लेती थी. मृतक पिछले कुछ साल से अपनी मां के साथ शाहपुर क्षेत्र के गोपालपुर में अपने मामा के घर में रह रहा था. पुलिस मामले की जांच कर रही है.