BIHAR NEWS: "आप बस ऐसा कीजिए… हम आपको 15 से 20 हजार सैलरी वाली नौकरी दिलवा देंगे" – इस तरह करता था फ्रॉड, अब खुला गैंग का राज बेतिया में ठेकेदार के बॉडीगार्ड की संदिग्ध मौत, कमरे में शव मिलने से मचा हड़कंप Bihar News : नीतीश कुमार के इस्तीफे की आ गई तारीख, JDU के कार्यकारी अध्यक्ष ने बता दिया डेट और टाइम; आप भी जान लें रामनवमी में डाकबंगला पर दिखेगा अयोध्या जैसा नजारा, 52 झांकियों को बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष करेंगे सम्मानित, श्रीराम चौक की तैयारी कैसी है जानिये? Indian Railway : रेलवे कर्मचारियों के लिए बड़ा तोहफा! ट्रांसफर और इस्तीफे के बाद भी इतने महीने तक मिल सकेगा सरकारी क्वार्टर, जानें नया नियम चाचा ने 2 भाइयों और 1 बहन की गला काटकर की हत्या, खुद भी हुआ घायल, गांव में मातम पसरा Bihar News : बिहार सरकार का बड़ा प्लान! अब छोटे प्लॉट पर भी बनेंगे लग्जरी हाई-राइज फ्लैट्स; जानिए क्या है पूरा प्लान Bihar News: पटना में मामूली विवाद बना बवाल: फायरिंग से मची दहशत, पुलिस ने 21 आरोपियों को दबोचा BIHAR NEWS : 'हम वो विधायक नहीं है जो सिर्फ चुनाव में नजर आते हैं ...',अनंत सिंह बोले– जनता से नहीं रहेंगे दूर, बेटे के नाम की पोस्टर पर साधी चुप्पी एक झगड़े ने उजाड़ दिया पूरा परिवार: भांजे की हत्या में मामा-मामी समेत 5 गिरफ्तार, रिश्तों पर लगा खून का दाग
21-Jul-2021 06:29 PM
By SUSHIL KUMAR
BHAGALPUR : इस वक्त एक ताजा खबर बिहार के भागलपुर जिले से सामने आ रही है. एक युवक ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली है. इस घटना के बाद युवक के घर में कोहराम मच गया है. पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है.
घटना भागलपुर जिले के मधुसूदनपुर थाना क्षेत्र की है. यहां सरदारपुर गांव में एक युवक ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली है. मृतक की पहचान श्री यादव के बेटे पब्लिक यादव के रूप में की गई है, जो सरदारपुर गांव ही रहने वाला बताया जा रहा है. इस घटना के बाबत जानकारी मिली है कि पब्लिक यादव कई दिनों से परेशान चल रहा था. जिसके कारण वह इतना बड़ा कदम उठाने पर मजबूर हो गया.
मृतक पब्लिक यादव के परिजनों ने बताया कि पब्लिक यादव की मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी. पिछले चार साल से वह मानसिक रूप से बीमार था. झारखंड के रांची में उसका इलाज भी चल रहा था. लेकिन अचानक बुधवार की शाम उसने यह कदम उठाया और खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली.

इस घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है. पुलिस ने बताया कि मौके से एक हथियार बरामद किया गया है. उस हथियार को जब्त कर लिया गया है. पुलिस शव को अपने कब्जे में लेकर मामले की छानबीन कर रही है. पोस्टमार्टम के लिए डेड बॉडी को पुलिस अभिरक्षा में भेजने की तैयारी की जा रही है.