ब्रेकिंग न्यूज़

BIHAR NEWS: "आप बस ऐसा कीजिए… हम आपको 15 से 20 हजार सैलरी वाली नौकरी दिलवा देंगे" – इस तरह करता था फ्रॉड, अब खुला गैंग का राज बेतिया में ठेकेदार के बॉडीगार्ड की संदिग्ध मौत, कमरे में शव मिलने से मचा हड़कंप Bihar News : नीतीश कुमार के इस्तीफे की आ गई तारीख, JDU के कार्यकारी अध्यक्ष ने बता दिया डेट और टाइम; आप भी जान लें रामनवमी में डाकबंगला पर दिखेगा अयोध्या जैसा नजारा, 52 झांकियों को बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष करेंगे सम्मानित, श्रीराम चौक की तैयारी कैसी है जानिये? Indian Railway : रेलवे कर्मचारियों के लिए बड़ा तोहफा! ट्रांसफर और इस्तीफे के बाद भी इतने महीने तक मिल सकेगा सरकारी क्वार्टर, जानें नया नियम चाचा ने 2 भाइयों और 1 बहन की गला काटकर की हत्या, खुद भी हुआ घायल, गांव में मातम पसरा Bihar News : बिहार सरकार का बड़ा प्लान! अब छोटे प्लॉट पर भी बनेंगे लग्जरी हाई-राइज फ्लैट्स; जानिए क्या है पूरा प्लान Bihar News: पटना में मामूली विवाद बना बवाल: फायरिंग से मची दहशत, पुलिस ने 21 आरोपियों को दबोचा BIHAR NEWS : 'हम वो विधायक नहीं है जो सिर्फ चुनाव में नजर आते हैं ...',अनंत सिंह बोले– जनता से नहीं रहेंगे दूर, बेटे के नाम की पोस्टर पर साधी चुप्पी एक झगड़े ने उजाड़ दिया पूरा परिवार: भांजे की हत्या में मामा-मामी समेत 5 गिरफ्तार, रिश्तों पर लगा खून का दाग

Home / news / बिहार STF ने 8 अपराधियों को दबोचा, हथियार की फैक्ट्री का खुलासा, 20...

बिहार STF ने 8 अपराधियों को दबोचा, हथियार की फैक्ट्री का खुलासा, 20 अर्धनिर्मित पिस्टल जब्त

07-Jun-2021 06:35 PM

BHAGALPUR : इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है. बिहार पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स की टीम को एक बड़ी कामयाबी मिली है. एसटीएफ ने हथियार की एक बड़ी फैक्ट्री का खुलासा करते हुए आठ अपराधियों को गिरफ्तार किया है. इनके पास से भारी मात्रा में अर्धनिर्मित पिस्टल बरामद किये गए हैं. गिरफ्तार अपराधियों से पूछताछ कर  पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है.


मामला बिहार के भागलपुर जिले की है, जहां नवगछिया में बिहार पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स की टीम को एक बड़ी कामयाबी मिली है. पुलिस ने हथियार की एक बड़ी फैक्ट्री का खुलासा किया है. एसटीएफ की ओर से मिली जानकारी के मुताबिक 8 अपराधियों को गिरफ्तार किया गया है. पुलिस ने बताया कि 7.65 एमएम का सेमी फिनिश 20 पिस्टल बरामद किये गए हैं.


पुलिस ने बताया कि एसटीएफ को सूचना मिली थी कि नवगछिया के इलाके में अपराधी जमा हैं और हथियार की डील कर रहे हैं. इसी दौरान एसटीएफ की टीम ने छापेमारी की तो अवैध फैक्ट्री का पता चला और कई लोगों की गिरफ्तारी हुई है. पूछताछ की जा रही है. इनकी निशानदेही पर अन्य जगहों पर भी छापेमारी की जा रही है.