ब्रेकिंग न्यूज़

BIHAR NEWS: "आप बस ऐसा कीजिए… हम आपको 15 से 20 हजार सैलरी वाली नौकरी दिलवा देंगे" – इस तरह करता था फ्रॉड, अब खुला गैंग का राज बेतिया में ठेकेदार के बॉडीगार्ड की संदिग्ध मौत, कमरे में शव मिलने से मचा हड़कंप Bihar News : नीतीश कुमार के इस्तीफे की आ गई तारीख, JDU के कार्यकारी अध्यक्ष ने बता दिया डेट और टाइम; आप भी जान लें रामनवमी में डाकबंगला पर दिखेगा अयोध्या जैसा नजारा, 52 झांकियों को बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष करेंगे सम्मानित, श्रीराम चौक की तैयारी कैसी है जानिये? Indian Railway : रेलवे कर्मचारियों के लिए बड़ा तोहफा! ट्रांसफर और इस्तीफे के बाद भी इतने महीने तक मिल सकेगा सरकारी क्वार्टर, जानें नया नियम चाचा ने 2 भाइयों और 1 बहन की गला काटकर की हत्या, खुद भी हुआ घायल, गांव में मातम पसरा Bihar News : बिहार सरकार का बड़ा प्लान! अब छोटे प्लॉट पर भी बनेंगे लग्जरी हाई-राइज फ्लैट्स; जानिए क्या है पूरा प्लान Bihar News: पटना में मामूली विवाद बना बवाल: फायरिंग से मची दहशत, पुलिस ने 21 आरोपियों को दबोचा BIHAR NEWS : 'हम वो विधायक नहीं है जो सिर्फ चुनाव में नजर आते हैं ...',अनंत सिंह बोले– जनता से नहीं रहेंगे दूर, बेटे के नाम की पोस्टर पर साधी चुप्पी एक झगड़े ने उजाड़ दिया पूरा परिवार: भांजे की हत्या में मामा-मामी समेत 5 गिरफ्तार, रिश्तों पर लगा खून का दाग

Home / news / बिहार: स्कूल से घर जा रही थी लड़की, मनचले ने मांग में भर...

बिहार: स्कूल से घर जा रही थी लड़की, मनचले ने मांग में भर दिया सिंदूर, आई लव यू बोलते ही लड़की ने मारा चांटा

23-Oct-2021 02:52 PM

BHAGALPUR : बिहार के भागलपुर जिले से एक हैरान करने वाली घटना सामने आई है. दरअसल एक मनचले ने स्कूल से घर लौट रही लड़की की मांग में सिंदूर भर दिया. जिसके बाद इलाके में बवाल खड़ा हो गया. अभी भी गांव में तनावका माहौल है. पुलिस ने आरोपी मनचले को हिरासत में ले लिया है. उससे पूछताछ की जा रही है.


घटना भागलपुर जिले के पंजवारा थाना क्षेत्र की है. यहां एक गांव में मनचले ने जबरदस्ती एक लड़की से शादी रचा ली, जो स्कूल से घर लौट रही थी. पीड़िता का कहना है कि वह स्कूल पढ़ने के लिए गई थी. जब छुट्टी हुई तो वह अपने दोस्तों के साथ घर लौट रही थी. इसी दौरान रोड पर एक युवक ने जबरदस्ती उसकी मांग भर दी.


घटना के बाद लड़की और उसकी सहेलियां हैरान रह गईं. आसपास मौजूद लोग भी एक समय के लिए यह नहीं समझ पाएं कि आख़िरकार वहां हुआ क्या. वे लोग भी दंग रह गए. बताया जा रहा है कि युवक ने मांग में सिंदूर भरने के बाद लड़की के सामने अपने प्यार का इजहार भी किया. लेकिन लड़की ने उसे करारा चांटा जड़ दिया. 


जैसे-तैसे घर पहुंची छात्रा ने पूरी आपबीती अपने घरवालों को बताई. घटना की जानकारी मिलते ही परिजन आगबबूला हो गए. इस दौरान गांव में तनाव की स्थित पैदा हो गई. मनचले युवक के घरवाले आरोपी लड़के को एक रूम में बंद कर घर से फरार हो गए हैं. पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया है. आरोपी युवक से कस्टडी में पूछताछ की जा रही है.