ब्रेकिंग न्यूज़

BIHAR NEWS: "आप बस ऐसा कीजिए… हम आपको 15 से 20 हजार सैलरी वाली नौकरी दिलवा देंगे" – इस तरह करता था फ्रॉड, अब खुला गैंग का राज बेतिया में ठेकेदार के बॉडीगार्ड की संदिग्ध मौत, कमरे में शव मिलने से मचा हड़कंप Bihar News : नीतीश कुमार के इस्तीफे की आ गई तारीख, JDU के कार्यकारी अध्यक्ष ने बता दिया डेट और टाइम; आप भी जान लें रामनवमी में डाकबंगला पर दिखेगा अयोध्या जैसा नजारा, 52 झांकियों को बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष करेंगे सम्मानित, श्रीराम चौक की तैयारी कैसी है जानिये? Indian Railway : रेलवे कर्मचारियों के लिए बड़ा तोहफा! ट्रांसफर और इस्तीफे के बाद भी इतने महीने तक मिल सकेगा सरकारी क्वार्टर, जानें नया नियम चाचा ने 2 भाइयों और 1 बहन की गला काटकर की हत्या, खुद भी हुआ घायल, गांव में मातम पसरा Bihar News : बिहार सरकार का बड़ा प्लान! अब छोटे प्लॉट पर भी बनेंगे लग्जरी हाई-राइज फ्लैट्स; जानिए क्या है पूरा प्लान Bihar News: पटना में मामूली विवाद बना बवाल: फायरिंग से मची दहशत, पुलिस ने 21 आरोपियों को दबोचा BIHAR NEWS : 'हम वो विधायक नहीं है जो सिर्फ चुनाव में नजर आते हैं ...',अनंत सिंह बोले– जनता से नहीं रहेंगे दूर, बेटे के नाम की पोस्टर पर साधी चुप्पी एक झगड़े ने उजाड़ दिया पूरा परिवार: भांजे की हत्या में मामा-मामी समेत 5 गिरफ्तार, रिश्तों पर लगा खून का दाग

Home / news / बिहार : भाभी ने काट दिया देवर का प्राइवेट पार्ट, कई दिनों से...

बिहार : भाभी ने काट दिया देवर का प्राइवेट पार्ट, कई दिनों से थी गंदी नजर, छेड़खानी करना पड़ा भारी

08-Oct-2021 03:20 PM

BHAGALPUR : बिहार के भागलपुर जिले से एक हैरान करने वाली घटना सामने आई है. एक महिला ने अपने देवर का प्राइवेट पार्ट काट दिया है. दरअसल बड़े भाई की गैरमौजूदगी में देवर की गंदी नजर भाभी पर रहती थी और उसने भाभी को अकेला देख रेप करने की कोशिश की. देवर से खुद की अस्मत बचाने के लिए भाभी ने उसका गुप्‍तांग काट दिया.


घटना भागलपुर जिले के नवगछिया इलाके की है. यहां खरीक थाना क्षेत्र के एक गांव में भाभी के साथ दुष्कर्म करने की कोशिश एक देवर को भारी पड़ गई. भाभी ने अपनी इज्जत बचाने के लिए देवर का प्राइवेट पार्ट काट दिया. घटना में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया. उसे इलाज के लिए स्थानीय पीएचसी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मायागंज अस्पताल रेफर कर दिया.


घायल युवक ने भाभी के खिलाफ थाने में आवेदन दिया है, जिसमें पारिवारिक विवाद में घटना को अंजाम देने का आरोप लगाया है. बताया जा रहा है कि आरोपी देवर अचानक अपनी भाभी के कमरे में घुसकर दुष्कर्म का प्रयास करने लगा. इस दौरान खुद को बचाने के लिए भाभी ने धारदार हथियार से देवर का गुप्तांग काट दिया.


खरीक थाना के प्रभारी थानाध्यक्ष सूबेदार पासवान ने बताया कि महिला को इलाज में भेजा गया है. आरोपी की पत्नी ने उसके साथ मारपीट की है, जिससे वो भी घायल हो गई है. उसका पति बाहर रहता है. शिकायत और आवेदन मिलने के बाद पुलिस आगे की कार्रवाई करेगी.