ब्रेकिंग न्यूज़

BIHAR NEWS: "आप बस ऐसा कीजिए… हम आपको 15 से 20 हजार सैलरी वाली नौकरी दिलवा देंगे" – इस तरह करता था फ्रॉड, अब खुला गैंग का राज बेतिया में ठेकेदार के बॉडीगार्ड की संदिग्ध मौत, कमरे में शव मिलने से मचा हड़कंप Bihar News : नीतीश कुमार के इस्तीफे की आ गई तारीख, JDU के कार्यकारी अध्यक्ष ने बता दिया डेट और टाइम; आप भी जान लें रामनवमी में डाकबंगला पर दिखेगा अयोध्या जैसा नजारा, 52 झांकियों को बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष करेंगे सम्मानित, श्रीराम चौक की तैयारी कैसी है जानिये? Indian Railway : रेलवे कर्मचारियों के लिए बड़ा तोहफा! ट्रांसफर और इस्तीफे के बाद भी इतने महीने तक मिल सकेगा सरकारी क्वार्टर, जानें नया नियम चाचा ने 2 भाइयों और 1 बहन की गला काटकर की हत्या, खुद भी हुआ घायल, गांव में मातम पसरा Bihar News : बिहार सरकार का बड़ा प्लान! अब छोटे प्लॉट पर भी बनेंगे लग्जरी हाई-राइज फ्लैट्स; जानिए क्या है पूरा प्लान Bihar News: पटना में मामूली विवाद बना बवाल: फायरिंग से मची दहशत, पुलिस ने 21 आरोपियों को दबोचा BIHAR NEWS : 'हम वो विधायक नहीं है जो सिर्फ चुनाव में नजर आते हैं ...',अनंत सिंह बोले– जनता से नहीं रहेंगे दूर, बेटे के नाम की पोस्टर पर साधी चुप्पी एक झगड़े ने उजाड़ दिया पूरा परिवार: भांजे की हत्या में मामा-मामी समेत 5 गिरफ्तार, रिश्तों पर लगा खून का दाग

Home / news / बिहार: बदमाशों ने मुखिया प्रत्याशी को मारी ताबड़तोड़ गोली, चुनाव प्रचार के बाद...

बिहार: बदमाशों ने मुखिया प्रत्याशी को मारी ताबड़तोड़ गोली, चुनाव प्रचार के बाद लौट रहे थे घर

06-Oct-2021 09:49 AM

By SUSHIL KUMAR

BHAGALPUR : बिहार में पंचायत चुनाव के दौरान खूनी संघर्ष की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं. ताजा मामला बिहार के भागलपुर जिले का है. यहां बदमाशों ने एक मुखिया प्रत्याशी को गोली मार दी है. जनसंपर्क कर घर लौटने के दौरान बदमाशों ने मुखिया उम्मीदवार को निशाना बनाया और उसके ऊपर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी. पुलिस इस मामले की छानबीन में जुटी हुई है.


वारदात भागलपुर जिले के नवगछिया इलाके की है. यहां रंगरा थाना के मुरली पंचायत के मुखिया प्रत्याशी को बदमाशों ने गोली मार दी. इस घटना में गोली लगने के कारण मुखिया उम्मीदवार अभिषेक कुमार उर्फ छोटू सिंह (28) घायल हो गए. बताया जा रहा है कि करीब 9 बजे उनके घर के दरवाजे पर अपराधियों ने ताबड़तोड़ तीन से चार राउंड फायरिंग की और मुखिया प्रत्याशी को गोली मारकर चलते बने. 


जख्मी छोटू को घरवाले पहले नवगछिया अनुमंडल अस्पताल ले गए, जहां प्राथमिक उपचार के बाद मायागंज अस्पताल रेफर किया गया. रात करीब 12 बजे छोटू को मायागंज अस्पताल लाया गया, जहां स्थिति गंभीर बनी हुई है. छोटू ने बताया कि वे दरवाजे पर अपनी कार लगाकर उतरे ही थे कि पूर्व से घात लगाए चार-पांच अपराधियों ने उनपर गोली चला दी. उनके शोर मचाने पर सभी अपराधी फरार हो गए. 


घायल मुखिया उम्मीदवार ने कहा कि "मेरे चुनाव में खड़ा होने की आहट से विरोधी डर गए हैं और उन्होंने ही इस वारदात को अंजाम दिया है. मैं पुलिस को इसकी सारी जानकारी दूंगा. मंगलवार को ही उनके पिता की तीसरी बरसी थी. उनके डीलर पिता तारणी प्रसाद सिंह को 5 अक्टूबर 2018 की जमीन विवाद को लेकर हत्या हुई थी."