ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Weather Update: मौसम विभाग का अलर्ट, होली के बाद बिहार में चढ़ेगा पारा; तापमान 40 डिग्री पार जाने के संकेत Bihar Weather Update: मौसम विभाग का अलर्ट, होली के बाद बिहार में चढ़ेगा पारा; तापमान 40 डिग्री पार जाने के संकेत सिस्टम से हारकर महिला दारोगा ने दिया इस्तीफा: बीजेपी विधायक पर प्रताड़ना का आरोप अरवल में दर्दनाक हादसा, बाइक सवार 2 युवकों की घटनास्थल पर ही मौत होलिका दहन के दिन पटना के बाढ़ में फायरिंग, 5 हजार रूपये के लिए शराब माफिया ने बालू कारोबारी को मारी गोली पटना के मेहंदीगंज में बड़ी कार्रवाई: अवैध हथियारों के साथ महिला गिरफ्तार होली को लेकर पुलिस मुख्यालय ने जिलों को जारी किए निर्देश, DJ और अश्लील गानों पर रोक; हुड़दंगियों की खैर नहीं होली को लेकर पुलिस मुख्यालय ने जिलों को जारी किए निर्देश, DJ और अश्लील गानों पर रोक; हुड़दंगियों की खैर नहीं गर्लफ्रेंड को लेकर भाग रहा था बॉयफ्रेंड, गांव वालों ने पकड़कर की कुटाई होली को लेकर बिहार के इस जिले में सभी अधिकारियों और कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द, डीएम ने जारी किया आदेश

बिहार : युवक की बेरहमी से हत्या, अपराधियों ने एक उंगली काटी, इलाके में दहशत

18-Oct-2021 01:02 PM

By ALOK KUMAR

BETTIAH : इस वक्त एक बड़ी खबर बिहार के पश्चिम चंपारण जिले से सामने आ रही है. बेख़ौफ़ बदमाशों ने धारदार हथियार से काटकर एक युवक की निर्मम हत्या कर दी है. इतना ही नहीं अपराधियों ने उसके शव को नदी के किनारे फ़ेंक दिया. ग्रामीणों की नज़र जब लाश पर पड़ी तो अफरा तफरी मच गई. मामले की जानकारी पुलिस को दे दी गई है जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई है. 


घटना बेतिया के नरकटियागंज की है. मृतक युवक की पहचान साठी थाना क्षेत्र के सतवारिया गांव निवासी जितेंद्र कुमार के रूप में हुई है. स्थानीय लोगों का कहना है कि वे सुबह टहलने के लिए निकले थे, तभी पंडई नदी के पास एक युवक की लाश दिखी तो दंग रह गए. लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी. 


लोगों ने बताया कि युवक के शरीर पर धारदार हथियार से गोदने के निशान थे. उसकी एक उंगली काट दी गई थी. ऐसा लग रहा था कि अपराधियों ने निर्ममता से उसकी हत्या की है. आशंका है कि अपराधियों ने हत्या कहीं और की है और शव यहां लाकर फेंक दिया है. 


इधर मामले की सूचना पर पहुंची पुलिस ने लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. फिलहाल मामले की जांच की जा रही है. इधर मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया है. घर वालों का रो-रोकर बुरा हाल है.