Bihar Weather Update: मौसम विभाग का अलर्ट, होली के बाद बिहार में चढ़ेगा पारा; तापमान 40 डिग्री पार जाने के संकेत Bihar Weather Update: मौसम विभाग का अलर्ट, होली के बाद बिहार में चढ़ेगा पारा; तापमान 40 डिग्री पार जाने के संकेत सिस्टम से हारकर महिला दारोगा ने दिया इस्तीफा: बीजेपी विधायक पर प्रताड़ना का आरोप अरवल में दर्दनाक हादसा, बाइक सवार 2 युवकों की घटनास्थल पर ही मौत होलिका दहन के दिन पटना के बाढ़ में फायरिंग, 5 हजार रूपये के लिए शराब माफिया ने बालू कारोबारी को मारी गोली पटना के मेहंदीगंज में बड़ी कार्रवाई: अवैध हथियारों के साथ महिला गिरफ्तार होली को लेकर पुलिस मुख्यालय ने जिलों को जारी किए निर्देश, DJ और अश्लील गानों पर रोक; हुड़दंगियों की खैर नहीं होली को लेकर पुलिस मुख्यालय ने जिलों को जारी किए निर्देश, DJ और अश्लील गानों पर रोक; हुड़दंगियों की खैर नहीं गर्लफ्रेंड को लेकर भाग रहा था बॉयफ्रेंड, गांव वालों ने पकड़कर की कुटाई होली को लेकर बिहार के इस जिले में सभी अधिकारियों और कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द, डीएम ने जारी किया आदेश
02-Jun-2021 09:33 PM
By ALOK KUMAR
BETTIAH : बिहार के बेतिया में लॉकडाउन में भी अपराधियों का तांडव जारी है. अभी कैथवलिया-लौरिया रोड में समस्ता फाइनेंस के कर्मी लूट मामले का खुलासा भी नहीं हुआ था कि अपराधियों ने 48 घंटे के भीड़ लूट की दूसरी बड़ी वारदात को अंजाम दे दिया है.ताजा मामला बेतिया-चनपटिया मेन रोड की है, जहां खरदेउर महना के पास बेखौफ अपराधी 5.50 लाख रुपये लूटकर हथियार लहराते फरार हो गए. पुलिस इस घटना की छानबीन में जुटी हुई है.
बताया आज रहा है कि बुधवार की शाम बेतिया-चनपटिया मुख्य पथ पर खरदेउर महना के समीप सशस्त्र बदमाशों ने बेतिया के चूड़ा मिल मालिक के भांजे चंदन कुमार से हथियार के बल पर 5 लाख 50 हजार रुपये लूट लिया है. घटना को अंजाम देने के बाद बदमाश तमंचा लहराते हुए चनपटिया की ओर भाग गए। सूचना पर पुलिस छापेमारी शुरू कर दी है. चनपटिया के श्याम सिनेमा हॉल के समीप के रहने वाले चंदन कुमार के मामा का गुलाबबाग में चूड़ा का मिल है. चंदन मिल के काम में सहयोग करते हैं.
जानकारी के अनुसार श्री कुमार अपने साथी चितरंजन शर्मा के साथ हथुआ बाजार से रुपये लेकर बाइक से घर लौट रहे थे. रुपयों को शर्ट के नीचे छुपा कर रखे थे. महना के समीप काले रंग के पल्सर बाइक पर तीन बदमाश रास्ते में खड़े थे. बदमाशों ने चंदन कुमार को रोक लिया। इसी बीच दूसरे बाइक पर तीन और बदमाश वहां पहुंच गए. बदमाशों ने तमंचे के बल पर चंदन कुमार से रुपया छीन लिया. इस दौरान उनके शर्ट भी फाड़ डाले। वारदात को अंजाम देकर अपराधी चनपटिया की ओर फरार हो गए.
घटना के तुरंत बाद चंदन ने इसकी सूचना पुलिस को दी. सूचना मिलते ही चनपटिया थानाध्यक्ष मनीष कुमार, बलथर थानाध्यक्ष राजेश झा, गोपालपुर थानाध्यक्ष राजरूप राय, कुमारबाग ओपी प्रभारी राणा प्रसाद, एससी-एसटी थानाध्यक्ष सुजीत दास सहित दल-बल मौके पर पहुंच मामले की छानबीन शुरू कर दी है.