ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Weather Update: मौसम विभाग का अलर्ट, होली के बाद बिहार में चढ़ेगा पारा; तापमान 40 डिग्री पार जाने के संकेत Bihar Weather Update: मौसम विभाग का अलर्ट, होली के बाद बिहार में चढ़ेगा पारा; तापमान 40 डिग्री पार जाने के संकेत सिस्टम से हारकर महिला दारोगा ने दिया इस्तीफा: बीजेपी विधायक पर प्रताड़ना का आरोप अरवल में दर्दनाक हादसा, बाइक सवार 2 युवकों की घटनास्थल पर ही मौत होलिका दहन के दिन पटना के बाढ़ में फायरिंग, 5 हजार रूपये के लिए शराब माफिया ने बालू कारोबारी को मारी गोली पटना के मेहंदीगंज में बड़ी कार्रवाई: अवैध हथियारों के साथ महिला गिरफ्तार होली को लेकर पुलिस मुख्यालय ने जिलों को जारी किए निर्देश, DJ और अश्लील गानों पर रोक; हुड़दंगियों की खैर नहीं होली को लेकर पुलिस मुख्यालय ने जिलों को जारी किए निर्देश, DJ और अश्लील गानों पर रोक; हुड़दंगियों की खैर नहीं गर्लफ्रेंड को लेकर भाग रहा था बॉयफ्रेंड, गांव वालों ने पकड़कर की कुटाई होली को लेकर बिहार के इस जिले में सभी अधिकारियों और कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द, डीएम ने जारी किया आदेश

बिहार : भाई ने बहन के साथ किया गलत काम, कई बार रेप कर बनाया अश्लील वीडियो, व्हाट्सप्प ग्रुप में वायरल

14-Sep-2021 07:26 PM

BETTIAH : बिहार के बेतिया से एक ऐसी घटना सामने आई है, जो काफी हैरान करने वाली है. दरअसल 13 साल की एक नाबालिग के साथ उसके मौसेरे भाई ने रेप की वारदात को अंजाम दिया है. इस जघन्य अपराध को अंजाम देने के साथ-साथ उसने मोबाइल में अश्लील वीडियो भी बना लिया और बाद में उसे व्हाट्सप्प ग्रुप में वायरल कर दिया. 


मामला पश्चिम चंपारण जिले के बेतिया का है. यहां महिला थाने में दर्ज शिकायत के मुताबिक एक नाबालिग के साथ उसके मौसेरे भाई ने बलात्कार की घटना को अंजाम दिया. इस घटना को लेकर पीड़ित लड़की की मां ने थाने में आवेदन दिया है. पीड़िता की मां ने पुलिस से कहा कि कुछ दिन पहले उसके बेटे की काफी तबीयत ख़राब हो गई थी. जिसे दिखाने को लेकर उन्हें लखनऊ जाना पड़ा. 


उनके घर में दो और छोटे-छोटे बच्चे और 13 साल की एक लड़की भी थी. बच्चों की देखरेख के लिए मां ने अपनी बहन के बेटे को भागलपुर से बुला लिया. ताकि बच्चों की देखभाल हो सके. इस बीच मां बेटे को लेकर लखनऊ इलाज कराने चली गई. इस दौरान मौसी का लड़का 13 साल की बहन को लेकर अंबाला भाग गया और कहा कि उसे उसकी मां ने लखनऊ बुलाया है.


अंबाला ले जाकर मौसेरे भाई ने कई बार अपनी बहन के साथ रेप किया और मोबाइल में असकलिल वीडियो रिकार्ड किया. जब पीड़िता की मां लखनऊ से इलाज कराकर लौटी तो उन्होंने देखा कि उनकी बेटी घर पर नहीं थी. एक दिन उनकी बेटी ने अंबाला से कॉल कर सारी आपबीती अपनी मां को बताई. बेटी की आपबीती सुनने के बाद मां अपने पति के साथ अंबाला पहुंची और वहां से अपनी बेटी को लेकर वापस आई. 


पीड़िता की मां ने आवेदन में लिखा है कि उसके बाद उसने भागलपुर से अपनी बहन को बुलाया और बहन को सारी बात बताई. बातचीत के बाद लड़के ने माफी मांगी और दोबारा ऐसी गलती नहीं करने की बात कही. लेकिन बीते 4 सितंबर को सोशल मीडिया पर एक ग्रुप में लड़की की अश्लील फोटो वायरल कर दिया और लड़की को जान से मारने और अपहरण करने की धमकी दी. 


बहन के बेटे की इस हरकत से तंग आकर पीड़िता की मां थाने पहुंची और अपने भतीजे के खिलाफ आवेदन दिया. पीड़िता की मां के आवेदन पर थाने प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है. पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी के लिए आगे की कार्रवाई कर रही है. बेतिया एसपी उपेंद्र नाथ वर्मा ने बताया कि पीड़ित लड़की की मां के द्वारा थाने में आवेदन दिया गया है. प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है. जल्द आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा.