ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News: सीमेंट गोदाम में चल रहा था कालाबाजारी का खेल: 36 एलपीजी गैस सिलेंडर बरामद, सील हुआ गोदाम Bihar News : बिहार नगर निकाय चुनाव की तैयारी तेज: 8 निकायों में आम चुनाव, 26 वार्डों में उपचुनाव, 13 मई को आएगी अंतिम वोटर लिस्ट BIHAR NEWS : दो साल के मासूम की गला दबाकर हत्या, पड़ोसी महिला ने बोरे में छिपाया शव; गांव में भारी पुलिस बल तैनात CM Nitish Samriddhi Yatra: बेगूसराय-शेखपुरा को 480 करोड़ से ज्यादा की योजनाओं का तोहफा, तीसरे चरण का आज आखिरी दिन Bihar Electronic City: पटना के पास बनेगी बेंगलुरु मॉडल की इलेक्ट्रॉनिक सिटी, 1 लाख लोगों को मिलेगा रोजगार Bihar Police : खाली मिला थाना और ड्यूटी से गायब मिले पुलिसकर्मी? वायरल वीडियो से मचा हड़कंप, ग्रामीण SP ने दिए जांच के आदेश Bihar land survey : बिहार में जमीन सर्वे में लगे अमीनों के लिए सरकार का तोहफा, डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा ने किया बड़ा ऐलान Bihar LPG Crisis 2026: बिहार में रसोई गैस संकट, नया LPG कनेक्शन और डबल सिलेंडर पर जानिए क्या है सरकार का नया आदेश Rajya Sabha Election 2026 : 12 वर्षों के बाद बिहार में वोटिंग की स्थिति, पांचवीं सीट पर रोचक मुकाबला; 16 मार्च को मतदान और परिणाम Bihar News : पटना में आज सैयद अता हसनैन लेंगे बिहार के राज्यपाल पद की शपथ, लोक भवन में होगा समारोह

बिहार के बेखौफ अपराधी: सीतामढ़ी में युवक की चाकू मारकर हत्या, सहरसा में अधेड़ को मारी गोली

25-May-2023 07:27 PM

By First Bihar

SAHARSA/SITAMARHI: बिहार में अपराधियों का तांडव जारी है। अपराधी एक के बाद एक अपराध की वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। सहरसा में एक अधेड़ को गोली मारी गयी है। वही सीतामढ़ी में एक युवक को चाकू मारकर हत्या कर दी गयी है। 


सबसे पहले बात सहरसा की कहते हैं जहां आपसी विवाद में मारपीट के दौरान गोलीबारी की घटना हुई है।  इस दौरान एक पक्ष के लोगों ने दूसरे पक्ष के एक 55 वर्षीय शख्स के पेट मे गोली मारकर गम्भीर रूप से घायल कर दिया। जिसके बाद आनन फानन में घायल को ईलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना सदर थाना चंद कदम की दूरी पर अवस्थित मुख्य बाजार डी.बी. रोड की है। घायल शख्स का नाम 55 वर्षीय गुड्डू मुखिया बताया जाता है।  


जबकि गोली मारने वाले आरोपी का नाम अनिल उर्फ कारी मल्लिक बताया जाता है।  घटना के सम्बंध में बताया जाता है कि पीड़ित शख्स गुड्डू मुखिया के बेटे राहुल कुमार और आरोपी कारी मल्लिक के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो रहा था जिसका बीच बचाव करने के लिए राहुल के पिता गुड्डू मुखिया वहां पहुंचे इसी दौरान कारी मल्लिक ने गुड्डू मुखिया के पेट मे गोली मारकर घायल कर दिया। घटना के बाद आरोपी अनिल उर्फ कारी मल्लिक मौके से फरार बताया जा रहा है। वहीं घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच मामले की छानबीन में जुट गई है।


वही सीतामढ़ी में आम बगीचे की रखवाली करने वाले युवक की चाकू गोदकर हत्या कर दी गई है। घटना नानपुर थाना क्षेत्र के कोईली गांव की है घटना स्थल से पुलिस ने एक चाकू बरामद किया है बताया जा रहा है कि मृतक शख्स आम बगीचे की रखवारी करता था इसी दौरान उसकी चाकू गोदकर हत्या कर दी गई है हालांकि हत्या के कारणों का खुलासा नहीं हुआ है घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस पुलिस ने मृतक के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है।


 मृतक की पहचान नानपुर थाना क्षेत्र के कोईली गांव निवासी रमेश कुमार मिश्र के रूप में की गई है उनके चचेरे भाई सोनू कुमार मिश्र ने बताया कि वह नशा करते थे नशा के दौरान किसी से विवाद हो गया होगा जिसमें चाकू गोदकर उनकी हत्या कर दी गई है फिलहाल खोजी कुत्ते को लाकर इस घटना का पर्दाफाश करने की कोशिश की जा रही है वहीं पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए सीतामढ़ी सदर अस्पताल भेजा है।