धू धू कर जली टाटा नेक्सॉन: चलती कार में अचानक लगी भीषण आग, गाड़ी पर सवार लोगों ने कूद कर बचाई जान बिहार में निर्माणाधीन पुल गिरने के मामले में बड़ा एक्शन, तीन इंजीनियर सस्पेंड; कंपनी पर भी कसा शिकंजा बिहार में निर्माणाधीन पुल गिरने के मामले में बड़ा एक्शन, तीन इंजीनियर सस्पेंड; कंपनी पर भी कसा शिकंजा होली पर ट्रेनों-फ्लाइट में टिकट फुल, पटना के बैरिया बस स्टैंड से 100 अतिरिक्त बसें रवाना; कुल 830 बसों का परिचालन होली पर ट्रेनों-फ्लाइट में टिकट फुल, पटना के बैरिया बस स्टैंड से 100 अतिरिक्त बसें रवाना; कुल 830 बसों का परिचालन बिहार में इस दिन मनाया जाएगा ‘महिला रोजगार दिवस’, जिला मुख्यालयों पर होगा उत्सव; नीतीश सरकार का बड़ा प्लान बिहार में इस दिन मनाया जाएगा ‘महिला रोजगार दिवस’, जिला मुख्यालयों पर होगा उत्सव; नीतीश सरकार का बड़ा प्लान Bihar Weather Update: मौसम विभाग का अलर्ट, होली के बाद बिहार में चढ़ेगा पारा; तापमान 40 डिग्री पार जाने के संकेत Bihar Weather Update: मौसम विभाग का अलर्ट, होली के बाद बिहार में चढ़ेगा पारा; तापमान 40 डिग्री पार जाने के संकेत सिस्टम से हारकर महिला दारोगा ने दिया इस्तीफा: बीजेपी विधायक पर प्रताड़ना का आरोप
30-Nov-2023 02:54 PM
By DEEPAK RAJ
BAGAHA: इस वक्त की बड़ी खबर बगहा से आ रही है जहां एक सीएसपी संचालक के अपहरण का मामला सामने आया है। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई शुरू की। बताया जाता है कि पटखौली ओपी के बरवल के रहने वाले राजकुमार सेंट्रल बैंक का ग्राहक सेवा केंद्र चलाते हैं।
बुधवार को वो घर से बगहा के लिए निकले थे लेकिन देर रात होने के बाद भी घर नहीं लौटे। इसके बाद राजकुमार के एक दोस्त के पास फिरौती के लिए मैसेज आया। अपराधियों ने राजकुमार के मोबाइल से ही 15 लाख रुपए फिरौती की मांग की। जिसके बाद थाने में केस दर्ज कराया गया।
मामला दर्ज होने के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक युवक को हिरासत में लिया जिससे पूछताछ की जा रही है। वही मामले की जांच के लिए एक टीम का गठन किया गया है। बगहा एसडीपीओ कुमार देवेंद्र ने अपहण की पुष्टि की है और दावा किया है कि जल्द ही मामले का उद्भेदन किया जाएगा। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुटी है।