24 टन चावल चोरी का पुलिस ने किया पर्दाफाश, दो आरोपी को दबोचा PAN कार्ड में मोबाइल नंबर बदलना हुआ आसान! घर बैठे ऐसे करें अपडेट, जानें पूरा प्रोसेस राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का बिहार दौरा, नालंदा विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में होंगी शामिल राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का बिहार दौरा, नालंदा विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में होंगी शामिल Bihar News: पटना में CO के लिए स्टेट लेवल ट्रेनिंग वर्कशॉप, राजस्व विभाग को और पारदर्शी बनाने पर दिया गया जोर Bihar News: पटना में CO के लिए स्टेट लेवल ट्रेनिंग वर्कशॉप, राजस्व विभाग को और पारदर्शी बनाने पर दिया गया जोर Bihar News: शिक्षा विभाग में फिर बजा 1ST Bihar/Jharkhand का डंका, खबर के बाद DEO को जारी करना पड़ा सख्त आदेश, खजाने पर थी माफियाओं की नजर... पोस्टमार्टम से पहले जिंदा हुआ युवक, अस्पताल में मचा हड़कंप साइबर ठगी का बड़ा खुलासा: किराये पर लिए जा रहे बैंक खाते, 3.5% कमीशन के लालच में फंस रहे लोग बिहार में तेज रफ्तार कार गड्ढे में पलटी, दो इंजीनियरिंग छात्रों की मौत; तीन गंभीर रूप से घायल
15-Sep-2021 10:35 AM
By Jitendra Kumar
BEGUSARAI : बिहार के बेगूसराय जिले से इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है जहां एक युवक ने अपने घर में खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली है. इस घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया. मामले की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. आगे की कार्रवाई की जा रही है.
घटना मुफस्सिल थाना क्षेत्र बिशनपुर चतुर्भुज वार्ड नंबर 17 की है. मृतक की पहचान विष्णुपुर चतुर्भुज निवासी रंजन सिंह का 21 वर्षीय पुत्र हिमांशु शेखर उर्फ मुरारी कुमार के रूप में की गई है. बताया जाता है कि हिमांशु शेखर उर्फ मुरारी किसी बात से नाराज था. जिसके बाद उसने अपने सिर में गोली मारकर आत्महत्या कर ली.
स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना मुफस्सिल थाने पुलिस को दी. मौके पर मुफस्सिल थाने की पुलिस ने पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल भेज दिया और आगे की कार्रवाई में जुट गई.
मिली जानकारी के अनुसार हिमांशु शेखर उर्फ मुरारी का घर के बाहर किसी से विवाद हुआ था. जिसके बाद से वह बहुत परेशान था. परिजनों ने उसे काफी समझाया भी था. लेकिन वह कुछ समझने को तैयार नहीं था. इसके बाद उसने आवेश में आकर खुद को सिर में गोली मारकर आत्महत्या कर ली.
वहीं, मुफस्सिल थानाध्यक्ष राजीव लाल ने बताया कि हिमांशु शेखर उर्फ मुरारी नामक युवक ने अपने घर में खुद ही सिर में गोली मारकर आत्महत्या कर ली है. उन्होंने यह भी कहा कि मुरारी आपराधिक प्रवृति का व्यक्ति था. वह चार बार जेल भी जा चुका है.