नेपाल चुनाव में बालेन शाह की शानदार जीत, भारत विरोधी केपी ओली शर्मा की हार बिहार में ओवैसी के विधायक को धमकी, बदमाशों ने मांगी 5 लाख की रंगदारी; कनाडा से आया व्हाट्सएप कॉल बिहार में ओवैसी के विधायक को धमकी, बदमाशों ने मांगी 5 लाख की रंगदारी; कनाडा से आया व्हाट्सएप कॉल नीतीश कुमार की मीटिंग में गए पूर्व विधायक, पीछे से चोरों ने घर कर दिया साफ; कैश-गहने और जरूरी कागजात गायब बिहार के ‘सिल्क सिटी’ पर अमेरिका-ईरान तनाव का व्यापक असर, 25 करोड़ का ऑर्डर रद्द; बुनकरों के सामने गहराया संकट बिहार के ‘सिल्क सिटी’ पर अमेरिका-ईरान तनाव का व्यापक असर, 25 करोड़ का ऑर्डर रद्द; बुनकरों के सामने गहराया संकट बिहार में करोड़ों की ठगी का भंडाफोड़: इन्वेस्टमेंट के नाम पर 20 करोड़ ऐंठे, गिरोह का सरगना गिरफ्तार यहां बनेगा बिहार का दूसरा चिड़ियाघर, परियोजना को मिली सैद्धांतिक मंजूरी; जल्द शुरू होगा काम यहां बनेगा बिहार का दूसरा चिड़ियाघर, परियोजना को मिली सैद्धांतिक मंजूरी; जल्द शुरू होगा काम भारत भ्रमण पर निकले नीतीश कुमार: चारधाम, 12 ज्योतिर्लिंग और 51 शक्तिपीठों का करेंगे दर्शन
06-Sep-2021 04:47 PM
By Jitendra Kumar
BEGUSARAI : बिहार के बेगूसराय में एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. सुसाइड की वजह जब पता चली तो परिजनों में हड़कंप मच गया. दरअसल, युवक की पत्नी उससे रूठकर मायके चली गई थी. युवक जब अपनी पत्नी को ससुराल लाने गया तो उसकी पत्नी ने साथ आने की बजाय अपने परिजनों से उसकी पिटाई करा दी. इसी के बाद से युवक डिप्रेशन में चला गया और उसकी फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली.
घटना बलिया थाना क्षेत्र के बड़ी बलिया गांव की है. मृतक की पहचान शशि कुमार के रूप में हुई है. परिजनों ने बताया कि पत्नी से उसकी किसी बात को लेकर अनबन चल रही थी. इससे नाराज होकर पत्नी मायके चली गई थी. शशि ने कुछ दिन तो पत्नी की खैर खबर नहीं ली, लेकिन बाद में उसे मनाकर घर लाने का फैसला किया.
मृतक की बहन फूला देवी के अनुसार शशि अपनी पत्नी को मनाकर घर लाना चाहता था. इसलिए वह पकठौल गांव स्थित ससुराल गया था. पत्नी पति से इस कदर गुस्सा थी कि उसने साथ आने से मन कर दिया. शशि ने उसे मनाने की बहुत कोशिश की, लेकिन वह ससुराल चलने को तैयार नहीं हुई. उल्टे उसने अपने परिजनों से शशि की पिटाई करा दी. ससुराल में हुई पिटाई से दुखी शशि घर लौट आया.
घटना के अगली सुबह जब परिजनों ने शशि के शव को फंदे से झूलता देखा तो चीख-पुकार मच गई. महिलाओं के रोने की आवाज सुनकर गांव के लोग जुटे तब पुलिस को सूचना दी गई. मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल भेज दिया. पुलिस मामले की जांच कर रही है.