ब्रेकिंग न्यूज़

नेपाल चुनाव में बालेन शाह की शानदार जीत, भारत विरोधी केपी ओली शर्मा की हार बिहार में ओवैसी के विधायक को धमकी, बदमाशों ने मांगी 5 लाख की रंगदारी; कनाडा से आया व्हाट्सएप कॉल बिहार में ओवैसी के विधायक को धमकी, बदमाशों ने मांगी 5 लाख की रंगदारी; कनाडा से आया व्हाट्सएप कॉल नीतीश कुमार की मीटिंग में गए पूर्व विधायक, पीछे से चोरों ने घर कर दिया साफ; कैश-गहने और जरूरी कागजात गायब बिहार के ‘सिल्क सिटी’ पर अमेरिका-ईरान तनाव का व्यापक असर, 25 करोड़ का ऑर्डर रद्द; बुनकरों के सामने गहराया संकट बिहार के ‘सिल्क सिटी’ पर अमेरिका-ईरान तनाव का व्यापक असर, 25 करोड़ का ऑर्डर रद्द; बुनकरों के सामने गहराया संकट बिहार में करोड़ों की ठगी का भंडाफोड़: इन्वेस्टमेंट के नाम पर 20 करोड़ ऐंठे, गिरोह का सरगना गिरफ्तार यहां बनेगा बिहार का दूसरा चिड़ियाघर, परियोजना को मिली सैद्धांतिक मंजूरी; जल्द शुरू होगा काम यहां बनेगा बिहार का दूसरा चिड़ियाघर, परियोजना को मिली सैद्धांतिक मंजूरी; जल्द शुरू होगा काम भारत भ्रमण पर निकले नीतीश कुमार: चारधाम, 12 ज्योतिर्लिंग और 51 शक्तिपीठों का करेंगे दर्शन

बेगूसराय में दो गुटों में जमकर मारपीट, महिला समेत 2 लोग गंभीर रूप से जख्मी

11-Jun-2021 09:50 PM

By Jitendra Kumar

BEGUSARAI : बिहार के बेगूसराय में एक बार फिर जमीनी वाद विवाद ने देखते ही देखते खूनी संघर्ष का रूप ले लिया. दो सगे चाचा और भतीजे के बीच हुई मारपीट में  महिला सहित दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. जिनका इलाज बेगूसराय के सदर अस्पताल में चल रहा है. पुलिस इस मामले की जांच में जुटी हुई है.


घटना बेगूसराय जिले के नावकोठी थाना इलाके की है. जहां आपसी विवाद को लेकर दो पक्ष पास में भिड़ गए. इस घटना में एक महिला समेत दो लोग बुरी तरह जख्मी हो गए. घायलों की पहचान नावकोठी थाना अंतर्गत वार्ड संख्या 11 लरियौना, पूर्वी पहसारा के रहने वाले मसुदन यादव का पुत्र जयजय राम यादव और जयजय राम यादव की पत्नी उषा देवी के रूप में की गई है.


पीड़ित ने बताया कि वह शुक्रवार अहले शुबह दूध सेंटर पर गया था. उसी बीच उसके भतीजे ने चाची पर लाठियां बरसाने लगा. मामले की भनक लगते ही जब जयजय राम घर पहुंचा तो उसे भी लाठी डंटे से पीटपीट कर अधमरे कर दिया. इस इस घटना में जख्मी उषा की स्थिति नाजुक बताई जा रही है. वहीं दूसरी तरफ खूनी संघर्ष  की सूचना मिलते ही नावकोठी थाना अध्यक्ष मामले की जांच में जुटते हुए आरोपी की धरपकड़ के लिए छापेमारी शुरू कर दी है.