नेपाल चुनाव में बालेन शाह की शानदार जीत, भारत विरोधी केपी ओली शर्मा की हार बिहार में ओवैसी के विधायक को धमकी, बदमाशों ने मांगी 5 लाख की रंगदारी; कनाडा से आया व्हाट्सएप कॉल बिहार में ओवैसी के विधायक को धमकी, बदमाशों ने मांगी 5 लाख की रंगदारी; कनाडा से आया व्हाट्सएप कॉल नीतीश कुमार की मीटिंग में गए पूर्व विधायक, पीछे से चोरों ने घर कर दिया साफ; कैश-गहने और जरूरी कागजात गायब बिहार के ‘सिल्क सिटी’ पर अमेरिका-ईरान तनाव का व्यापक असर, 25 करोड़ का ऑर्डर रद्द; बुनकरों के सामने गहराया संकट बिहार के ‘सिल्क सिटी’ पर अमेरिका-ईरान तनाव का व्यापक असर, 25 करोड़ का ऑर्डर रद्द; बुनकरों के सामने गहराया संकट बिहार में करोड़ों की ठगी का भंडाफोड़: इन्वेस्टमेंट के नाम पर 20 करोड़ ऐंठे, गिरोह का सरगना गिरफ्तार यहां बनेगा बिहार का दूसरा चिड़ियाघर, परियोजना को मिली सैद्धांतिक मंजूरी; जल्द शुरू होगा काम यहां बनेगा बिहार का दूसरा चिड़ियाघर, परियोजना को मिली सैद्धांतिक मंजूरी; जल्द शुरू होगा काम भारत भ्रमण पर निकले नीतीश कुमार: चारधाम, 12 ज्योतिर्लिंग और 51 शक्तिपीठों का करेंगे दर्शन
18-Oct-2021 11:23 AM
By Jitendra Kumar
BEGUSARAI : बेगूसराय से इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां परिवारिक कलह के कारण मां ने अपने दो बच्चों के साथ घर के बगल के तालाब में छलांग लगाकर खुदकुशी कर ली. इस घटना में किसी तरह एक बेटा बांस का बल्ला पकड़ कर पानी से बाहर निकल गया. लेकिन मां और एक बच्ची की मौत हो गई. इस घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है.
घटना परिहारा थाना क्षेत्र के बहुआरा गांव की है. मृतका की पहचान बहुआरा के रहने वाले रणधीर राम की 28 वर्षीय पत्नी सबिता देवी और 2 साल की पुत्री मुस्कान कुमारी के रूप में की गई है.
बताया जाता है कि महिला का अपनी सास के साथ किसी बात को लेकर विवाद हुआ था. इसी से नाराज होकर महिला ने अपने दो बच्चों के साथ घर के बगल के तालाब में छलांग लगा दी. जिसमें महिला और उसकी बेटी की डूबने से मौत हो गई. जबकि बेटा आदित्य कुमार बांस का बल्ला पकड़ कर किसी तरह पानी से निकल गया.
बेटे आदित्य कुमार के चिल्लाने की आवाज सुनकर आसपास के लोगों की भीड़ घटनास्थल पर जुट गई. कुछ लोगों ने तलाब में कूदकर किसी तरह महिला और उसकी पुत्री को बाहर निकाला लेकिन तब तक दोनों की मौत हो चुकी थी.
स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना परिहारा थाना पुलिस को दी. मौके पर परिहारा थाने की पुलिस ने पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल भेज दिया और आगे की कार्रवाई में जुट गई. इस घटना के बाद परिजनों में कोहराम मचा है. वहीं इलाके में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है. मिली जानकारी के अनुसार, मृतका का पति कोलकाता में रहकर मजदूरी करता है.