ब्रेकिंग न्यूज़

नेपाल चुनाव में बालेन शाह की शानदार जीत, भारत विरोधी केपी ओली शर्मा की हार बिहार में ओवैसी के विधायक को धमकी, बदमाशों ने मांगी 5 लाख की रंगदारी; कनाडा से आया व्हाट्सएप कॉल बिहार में ओवैसी के विधायक को धमकी, बदमाशों ने मांगी 5 लाख की रंगदारी; कनाडा से आया व्हाट्सएप कॉल नीतीश कुमार की मीटिंग में गए पूर्व विधायक, पीछे से चोरों ने घर कर दिया साफ; कैश-गहने और जरूरी कागजात गायब बिहार के ‘सिल्क सिटी’ पर अमेरिका-ईरान तनाव का व्यापक असर, 25 करोड़ का ऑर्डर रद्द; बुनकरों के सामने गहराया संकट बिहार के ‘सिल्क सिटी’ पर अमेरिका-ईरान तनाव का व्यापक असर, 25 करोड़ का ऑर्डर रद्द; बुनकरों के सामने गहराया संकट बिहार में करोड़ों की ठगी का भंडाफोड़: इन्वेस्टमेंट के नाम पर 20 करोड़ ऐंठे, गिरोह का सरगना गिरफ्तार यहां बनेगा बिहार का दूसरा चिड़ियाघर, परियोजना को मिली सैद्धांतिक मंजूरी; जल्द शुरू होगा काम यहां बनेगा बिहार का दूसरा चिड़ियाघर, परियोजना को मिली सैद्धांतिक मंजूरी; जल्द शुरू होगा काम भारत भ्रमण पर निकले नीतीश कुमार: चारधाम, 12 ज्योतिर्लिंग और 51 शक्तिपीठों का करेंगे दर्शन

बिहार : चाचा ने 8 साल की भतीजी से किया बलात्कार, कमरे में बंद कर लूटी इज्जत

02-Nov-2021 02:01 PM

By Jitendra Kumar

BEGUSARAI : बिहार के बेगूसराय जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है. एक चाचा ने अपनी मासूम भतीजी के साथ रेप की घटना को अंजाम दिया. बच्ची के चिल्लाने की आवाज़ सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए और आरोपी चाचा को पकड़ लिया. आक्रोशित लोगों ने आरोपी चाचा की जमकर पिटाई कर दी. परिजनों की सूचना के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया. फिलहाल मामले की जांच की जा रही है. 


घटना फुलवरिया थाना क्षेत्र की है. आरोपी फुलवरिया थाना क्षेत्र के बारो बाजार वार्ड संख्या 13 निवासी शिबू चौधरी के लगभग 40 वर्षीय बेटे बलराम चौधरी बताया जा रहा है. घटना के बाद ग्रामीणों ने बेहोश बच्ची को बाहर निकाला. पीड़िता के पिता ने कहा कि सूचना मिलते ही जब वह घर पहुंचा तो उसके बेटी की स्थिति बहुत खराब थी. उसे इलाज के लिए तेघड़ा PHC में भर्ती कराया गया, जहां हालत गंभीर देख डॉक्टरों ने रेफर कर दिया है. आरोपी पीड़िता का रिश्ते में चचेरा चाचा है. 


पीड़िता के पिता ने बताया कि आरोपी का पहले से ही गंदे आचरण का है. उन्होंने बताया कि आठ साल पहले उसके गलत आचरण से परेशान होकर उसकी पहली पत्नी आत्महत्या कर ली थी, जिसका मामला आरोपी के ऊपर अब भी चल रहा है. 


इधर, फुलवरिया थानाध्यक्ष ओम प्रकाश कुमार ने मामले की पुष्टि की है. उन्होंने बताया कि शिकायत मिली है कि बच्ची बहुत छोटी है, जिसे इलाज के लिए भेजा गया है. जांच की जा रही है. उन्होंने कहा कि आरोपी के खिलाफ एक अन्य मामला भी दर्ज है. आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है.