ब्रेकिंग न्यूज़

नेपाल चुनाव में बालेन शाह की शानदार जीत, भारत विरोधी केपी ओली शर्मा की हार बिहार में ओवैसी के विधायक को धमकी, बदमाशों ने मांगी 5 लाख की रंगदारी; कनाडा से आया व्हाट्सएप कॉल बिहार में ओवैसी के विधायक को धमकी, बदमाशों ने मांगी 5 लाख की रंगदारी; कनाडा से आया व्हाट्सएप कॉल नीतीश कुमार की मीटिंग में गए पूर्व विधायक, पीछे से चोरों ने घर कर दिया साफ; कैश-गहने और जरूरी कागजात गायब बिहार के ‘सिल्क सिटी’ पर अमेरिका-ईरान तनाव का व्यापक असर, 25 करोड़ का ऑर्डर रद्द; बुनकरों के सामने गहराया संकट बिहार के ‘सिल्क सिटी’ पर अमेरिका-ईरान तनाव का व्यापक असर, 25 करोड़ का ऑर्डर रद्द; बुनकरों के सामने गहराया संकट बिहार में करोड़ों की ठगी का भंडाफोड़: इन्वेस्टमेंट के नाम पर 20 करोड़ ऐंठे, गिरोह का सरगना गिरफ्तार यहां बनेगा बिहार का दूसरा चिड़ियाघर, परियोजना को मिली सैद्धांतिक मंजूरी; जल्द शुरू होगा काम यहां बनेगा बिहार का दूसरा चिड़ियाघर, परियोजना को मिली सैद्धांतिक मंजूरी; जल्द शुरू होगा काम भारत भ्रमण पर निकले नीतीश कुमार: चारधाम, 12 ज्योतिर्लिंग और 51 शक्तिपीठों का करेंगे दर्शन

बेगूसराय में अपराधियों ने एक शख्स को मारी गोली, इलाके में तनाव

09-Jun-2021 06:48 PM

By Jitendra Kumar

BEGUSARAI :  इस वक्त एक बड़ी खबर बेगूसराय जिले से सामने आ रही है, जहां बदमाशों ने एक किसान को गोली मार दी है. इस घटना के बाद इलाके में तनाव उत्पन्न हो गया है. पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है.


घटना बेगूसराय जिले के तेघड़ा थाना की है, यहां चौठैया दियारा इलाके में बेखौफ बदमाशों ने एक मवेशी किसान को गोली मार दी. आनन-फानन में परिजनों ने घायल को इलाज के लिए मुख्यालय स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसकी स्थिति चिंताजनक बताई जा रही है. जख्मी की पहचान नगर पंचायत संख्या 25 बिचला टोला मधुरापुर के रहने वाले उदय सिंह का लगभग 28 वर्षीय पुत्र गुंजन कुमार बताया जा रहा है.


परिजनों ने बताया कि भैंस का बच्चा एक खेत में चला गया था, जिस के प्रतिशोध में बदमाशों ने उसे गोली मार दी. परिजनों का आरोप है कि किसान द्वारा लाख गिरगिराने के बाद भी आरोपी एक नहीं सुना और पहले तो तेज धारदार हथियार से उस पर हमला कर शरीर को जख्मी कर दिया और उससे भी जी नहीं भरा तो गोली मारकर घायल कर दिया. सभी अपराधी घटना को अंजाम देकर मौके से फरार हो गए हैं.


थानाध्यक्ष हिमांशु कुमार ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि गंगा पार दियारा में जानवर की विवाद में पहले मारपीट की घटना घटी और उसी दौरान गोली मारकर एक युवक को घायल कर दिया. उन्होंने बताया कि कल शाम से ही यह विवाद चल रहा था. फिलहाल गोली से जख्मी युवक निजी अस्पताल में इलाजरत है, जहां उसकी स्थिति चिंताजनक बनी हुई है.