हॉस्पिटल बंद करो..डॉक्टर यहां नहीं रहता है, युवक की मौत से गुस्साए परिजनों ने किया हंगामा छपरा में हथियार तस्करी गिरोह का पर्दाफाश, STF ने 5 तस्करों को दबोचा उच्च न्यायालय का आदेश भी नहीं मान रहा पटना आईआईटी, सैकड़ों स्कूली बच्चों का भविष्य दांव पर लगा: देव ज्योति कौन होगा बिहार का नया सीएम? मीडिया के इस सवाल पर बोले आनंद मोहन, कहा..BJP में पर्ची से तय होता है नाम बेगूसराय में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई: 12 हजार घूस लेते आपूर्ति पदाधिकारी और डीलर गिरफ्तार घूसखोर ESI की गिरफ्तारी का विरोध: परिवहन विभाग के कर्मचारियों ने किया काम-काज ठप चिराग के सामने नरम पड़े पारस, करने लगे पार्टी और परिवार को एक करने की मांग, कहा..भतीजा CM बनें तो खुशी होगी नीतीश के गृह क्षेत्र नालंदा का मामला पप्पू यादव ने लोकसभा में उठाया, कहा..दोषियों को मिले फांसी की सजा बिहार में भीषण सड़क हादसा: बाप-बेटा समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत, दो बाइक की हुई सीधी भिड़ंत बिहार में भीषण सड़क हादसा: बाप-बेटा समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत, दो बाइक की हुई सीधी भिड़ंत
07-Feb-2024 08:20 PM
By First Bihar
PATNA: बिहार के सबसे बड़े हड्डी रोग विशेषज्ञों में से एक डॉ आर एन सिंह से रंगदारी की मांग की गयी है. डॉ आऱएन सिंह से फोन पर पैसे की मांग की गयी है. फोन करने वाले ने कहा-रंगदारी के पैसे पहुंचा दो वर्ना लालू राज की याद दिला देंगे.
बता दें कि डॉ आर एऩ सिंह विश्व हिन्दू परिषद के प्रदेश अध्यक्ष हैं और राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह के जजमान भी थे. डॉ आऱएन सिंह पद्मश्री सम्मान से भी सम्मानित हो चुके हैं. इस वाकये की खबर मिलने के बाद सकते में आय़ी पटना पुलिस ने कहा है कि रंगदारी मांगने वाले की पहचान कर ली गयी औऱ उसकी गिरफ्तारी के लिए ताबड़तोड़ छापेमारी की जा रही है.
घटना के बारे में मिली खबर के मुताबिक डॉ आरएन सिंह को फोन कर रंगदारी मांगी गयी है. इस संबंध में पटना के कंकड़बाग थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है. डॉ आरएन सिंह का क्लीनिक कंकड़बाग इलाके में ही है. पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज करने के बाद उस नंबर को ट्रेस किया, जिससे रंगदारी मांगी गयी थी. पुलिस की छानबीन में उस व्यक्ति का पता चल गया है, जिसने डॉ आऱएन सिंह को कॉल किया था.
रंगदारी मांगने वाले ने डॉ आऱएन सिंह के मोबाइल नंबर पर कॉल किया था. हालांकि डॉक्टर उस समय व्यस्त थे, इसलिए उनके निजी सहायक ने फोन रिसीव किया था. डॉ आरएन सिंह ने बताया कि फोन करने वाले कहा कि पैसे नहीं दिये तो पुराना दौर दिखा देंगे. इसके बाद उन्होंने पटना पुलिस को मामले की जानकारी दी.
घटना के संबंध में पटना के सिटी एसपी पूर्वी ने बताया कि पुलिस को एक डॉक्टर से फोन पर रंगदारी मांगने की जानकारी मिली है. पुलिस ने इस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली है. फोन करने वाले व्यक्ति की पहचान कर ली गयी है, उसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है. जल्द ही आऱोपी को गिरफ्तार कर लिया जायेगा.