BIHAR: दो बाइक की सीधी टक्कर में वकील की मौत, घायल युवक DMCH रेफर मुंगेर में अवैध गिट्टी और बालू ढुलाई पर प्रशासन की सख्त कार्रवाई, 5 गिरफ्तार, 47 लाख का जुर्माना NEET छात्रा हत्याकांड!: जहानाबाद में 25 KM लंबा मार्च, सरकार पर लीपापोती का आरोप BIHAR: रंगदारी मामले में निलंबित थानाध्यक्ष अमरज्योति ने किया सरेंडर, कोर्ट ने भेजा जेल पटना में साइबर ठगी का बड़ा खुलासा: तीन कॉल सेंटरों पर रेड, 22 गिरफ्तार फ्लैट खरीदारों के हित पर जोर: रेरा बिहार कार्यक्रम में न्यायमूर्ति चक्रधारी शरण सिंह का मार्गदर्शन बिहार में अवैध खनन पर सरकार सख्त: सारण में कई वाहन जब्त, 75.65 लाख का जुर्माना राशनकार्ड धारकों को बड़ी राहत: होली और दिवाली पर मिलेगा मुफ्त गैस सिलेंडर Bihar News: जनगणना को लेकर नीतीश सरकार ने शुरू की तैयारी, समन्वय समिति की हुई बैठक; पूछे जाएंगे आपसे 33 सवाल Bihar News: जनगणना को लेकर नीतीश सरकार ने शुरू की तैयारी, समन्वय समिति की हुई बैठक; पूछे जाएंगे आपसे 33 सवाल
11-Apr-2021 03:19 PM
BANKA : बिहार के बांका जिले से एक ऐसी भयावह घटना सामने आई है, जिसने सबको हैरान कर दिया है. दरअसल एक सनकी पति ने अपनी ही पत्नी को पीट-पीटकर मौत के घाट उतार दिया है. आरोपी पति का आरोप है कि उसकी पत्नी रात-रातभर अपने प्रेमी से मोबाइल पर बात करती थी. बांका पुलिस मामले की छानबीन कर आरोपी पति की तलाश में जुट गई है.
ये खौफनाक वारदात बांका जिले के सदर अनुमंडल की है, जहां फुल्लीडुमर थाना के इनारावरण गांव में एक पति ने अपनी पत्नी की पीट-पीटकर हत्या कर दी. बताया जा रहा है कि पति ने अपने ससुराल में ह इस बड़ी घटना को अंजाम दिया है. मृतक महिला की पहचान तालो मुर्मू (25) के रूप में की गई है. जबकि आरोपी पति का नाम मुन्ना हांसदा बताया जा रहा है, जो पत्नी के साथ ससुराल में आकर रहता था.
वारदात की सूचना मिलते ही फौरन मौके पर पहुंची बांका पुलिस ने मृतक पत्नी की डेड बॉडी को अपने कब्जे में ले लिया है. पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल लेकर आई है. बताया जा रहा है कि हाल ही में आरोपी पति मुन्ना हांसदा की शादी तालो मुर्मू के साथ हुई थी. मुन्ना हांसदा शादी के बाद से ज्यादातर समय ससुराल में ही रहा करता था. घटना को लेकर पीड़िता के पिता शिवलाल मुर्मू ने कहा कि घर पर कुछ रिश्तेदार आए हुए थे. सभी लोग उनकी आवभगत में लगे हुए थे. वहीं पशुओं के साथ जंगल जाने के दौरान दामाद ने इस घटना को अंजाम दिया और फरार हो गया.
मुन्ना हांसदा का आरोप है कि उसकी पत्नी तालो मुर्मू रात-रातभर किसी अन्य शख्स से मोबाइल पर बात करती रहती थी. उसे अपनी पत्नी के ऊपर शक हुआ. उसने कहा कि वह अपने किसी प्रेमी से मोबाइल पर घंटों बात करती थी. पत्नी का किसी और से फोन पर बात करना नागवार गुजरता था. इसे लेकर दोनों के बीच कई बार बहस हो चुकी थी.
मुन्ना को शनिवार को पत्नी का फोन पर बात करना बर्दाश्त नहीं हुआ और उसने पत्नी को लाठी-डंडे से पीट-पीटकर मार डाला. इस घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी पति मुन्ना फरार हो गया है. आरोपी पति को गिरफ्तार करने की कोशिशें की जा रही हैं. थानाध्यक्ष का कहना है कि मामले की जांच करके जल्द ही आरोपी पति को गिरफ्तारी कर लिया जाएगा.