ब्रेकिंग न्यूज़

दिल्ली में शाहनवाज हुसैन के आवास पर ईद मिलन समारोह, नितिन नबीन-चिराग पासवान सहित कई बड़े नेता रहे मौजूद मुजफ्फरपुर में ईद पर विरोध प्रदर्शन, शिया समुदाय ने काली पट्टी बांधकर अमेरिका-इजराइल के खिलाफ जताया विरोध बंगाल चुनाव से पहले ममता बनर्जी का बड़ा दांव, बिहार दिवस पर बिहारी वोटर्स को लुभाने की कोशिश मधुबनी में 38 लाख की कर चोरी, वाणिज्यकर विभाग की रेड में खुलासा, 15 लाख रुपये तत्काल डिपोजिट Bihar Diwas:पटना के गांधी मैदान में बिहार दिवस कार्यक्रम का आयोजन कल, डीएम ने तैयारियों का लिया जायजा बिहार में आंधी-बारिश का कहर, 6 की मौत, 10 लोग घायल, ओलावृष्टि से फसलें भी बर्बाद बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश समस्तीपुर में हेरोइन तस्कर गिरोह का पर्दाफाश, महिला समेत दो गिरफ्तार बिहार में गाड़ियों की फिटनेस टेस्ट पर सख्ती, ATS केंद्रों पर कैमरे की निगरानी में होगी जांच

Home / news / पंचायत चुनाव : मुखिया पति पर फेंका बम, हमले के बाद इलाके में...

पंचायत चुनाव : मुखिया पति पर फेंका बम, हमले के बाद इलाके में हड़कंप

26-Sep-2021 10:39 AM

BANKA : बिहार के बांका जिले में पंचायत चुनाव को लेकर निवर्तमान मुखिया पति पर जानलेवा हमला किया गया. चुनावी रंजिश को लेकर मुखिया पति पर बम से हमला किया गया. हालांकि इस हमले में बम नहीं फटने के कारण मुखिया पति की जान बाल-बाल बची. घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है.


घटना बांका जिले के कटोरिया प्रखंड की है. यहां भोरसार-भेलवा पंचायत के निवर्तमान मुखिया सुभद्रा देवी के पति सुरेन्द्र उर्फ पप्पू यादव के उपर अपराधियों ने बम से जानलेवा हमला किया. हालांकि बम विस्फोट नहीं होने से इस घटना में मुखिया पति बाल-बाल बच गए. घटना को लेक मुखिया पति सुरेन्द्र उर्फ पप्पू यादव ने बताया है कि वह घर के बगल स्थित तुरी टोला से टहलकर वापस घर लौट रहे थे.


इसी दौरान पिपराडीह गांव के समीप झाड़ी में घात लगाकर बैठे पिपराडीह गांव के ही भैरो यादव, उसके बड़े पुत्र और एक अज्ञात अपराधी ने पीछे से बम फेंक कर जान से मारने की कोशिश की. लेकिन बम विस्फोट नहीं होने से वे बाल-बाल बच गये. उन्होंने आशंका जाहिर की कि चुनावी रंजिश में उनकी हत्या की साजिश रची गयी थी.


इधर घटना को लेकर पीड़ित ने कटोरिया पुलिस को सूचना दी है. सूचना मिलते ही बेलहर एसडीपीओ प्रेमचंद्र सिंह, कटोरिया थानाध्यक्ष नीरज तिवारी सदलबल घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की छानबीन की. इस घटना के बाबत पुलिस ने बताया कि मामले के हर बिंदू पर जांच की जा रही है और जल्द ही आरोपी गिरफ्तार होंगे.