ब्रेकिंग न्यूज़

दिल्ली में शाहनवाज हुसैन के आवास पर ईद मिलन समारोह, नितिन नबीन-चिराग पासवान सहित कई बड़े नेता रहे मौजूद मुजफ्फरपुर में ईद पर विरोध प्रदर्शन, शिया समुदाय ने काली पट्टी बांधकर अमेरिका-इजराइल के खिलाफ जताया विरोध बंगाल चुनाव से पहले ममता बनर्जी का बड़ा दांव, बिहार दिवस पर बिहारी वोटर्स को लुभाने की कोशिश मधुबनी में 38 लाख की कर चोरी, वाणिज्यकर विभाग की रेड में खुलासा, 15 लाख रुपये तत्काल डिपोजिट Bihar Diwas:पटना के गांधी मैदान में बिहार दिवस कार्यक्रम का आयोजन कल, डीएम ने तैयारियों का लिया जायजा बिहार में आंधी-बारिश का कहर, 6 की मौत, 10 लोग घायल, ओलावृष्टि से फसलें भी बर्बाद बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश समस्तीपुर में हेरोइन तस्कर गिरोह का पर्दाफाश, महिला समेत दो गिरफ्तार बिहार में गाड़ियों की फिटनेस टेस्ट पर सख्ती, ATS केंद्रों पर कैमरे की निगरानी में होगी जांच

Home / news / बिहार : चाचा ने 8 साल की भतीजी से किया बलात्कार, पुलिस ने...

बिहार : चाचा ने 8 साल की भतीजी से किया बलात्कार, पुलिस ने आरोपी को दबोचा

10-Oct-2021 01:21 PM

BANKA : बिहार में नाबालिग चाचा द्वारा अपनी नाबालिग भतीजी से रेप करने का मामला सामने आया है. इस घटना के सामने आते ही इलाके में हड़कंप मच गया है. परिजनों को जब इस बात की जानकारी मिली तो उन्होंने मामले को छिपाने चाहा. बात जब पुलिस के पास पहुंची तो पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार कर लिया है.


घटना बांका जिले के जयपुर थाना क्षेत्र के एक गांव की है. बताया जा रहा है कि एक 8 वर्षीय नाबालिग लड़की के साथ उसके 16 वर्षीय चाचा ने दुष्कर्म किया. बताया गया कि बच्ची घर में खेल रही थी. तभी चाचा ने बहला फुसलाकर घर में बुलाया और नाबालिग बच्ची के साथ बलात्कार किया. घटना की जानकारी होते ही परिजनों ने इसे छिपाने की कोशिश करते हुए पीड़िता को इलाज के लिए देवघर अस्पताल पहुंचाया. जहां डॉक्टर ने बलात्कार केस को लेकर पुलिस को दिए गये सूचना की जानकारी मांगी. 


देवघर में परिजनों ने मामले को दबाने की कोशिश की. डॉक्टर जब नहीं माने तो परिजन पीड़िता को लेकर धनबाद लेकर चले गये धनबाद में चिकित्सक द्वारा पुलिस को सूचना देकर बुलाया गया जहां पुलिस की कागजी कार्रवाई के बाद डॉक्टर ने पीड़िता का इलाज किया. पीड़िता को लेकर परिजन बांका महिला थाना पहुंचे जहां मामला दर्ज कराया गया जिसके बाद महिला थाने की पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया.