दिल्ली में शाहनवाज हुसैन के आवास पर ईद मिलन समारोह, नितिन नबीन-चिराग पासवान सहित कई बड़े नेता रहे मौजूद मुजफ्फरपुर में ईद पर विरोध प्रदर्शन, शिया समुदाय ने काली पट्टी बांधकर अमेरिका-इजराइल के खिलाफ जताया विरोध बंगाल चुनाव से पहले ममता बनर्जी का बड़ा दांव, बिहार दिवस पर बिहारी वोटर्स को लुभाने की कोशिश मधुबनी में 38 लाख की कर चोरी, वाणिज्यकर विभाग की रेड में खुलासा, 15 लाख रुपये तत्काल डिपोजिट Bihar Diwas:पटना के गांधी मैदान में बिहार दिवस कार्यक्रम का आयोजन कल, डीएम ने तैयारियों का लिया जायजा बिहार में आंधी-बारिश का कहर, 6 की मौत, 10 लोग घायल, ओलावृष्टि से फसलें भी बर्बाद बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश समस्तीपुर में हेरोइन तस्कर गिरोह का पर्दाफाश, महिला समेत दो गिरफ्तार बिहार में गाड़ियों की फिटनेस टेस्ट पर सख्ती, ATS केंद्रों पर कैमरे की निगरानी में होगी जांच
29-Oct-2021 07:05 PM
BANKA : बिहार में इन दिनों पंचायत चुनाव चल रहा है. पांच चरणों का मतदान संपन्न हो गया है. इनके रिजल्ट भी सामने आ गए हैं. बचे हुए फेज के मतदान को लेकर प्रशासन तैयारी में जुटी हुई है. पंचायत चुनाव में आपसी रंजिश भी बढ़ गई है. इसी बीच एक बड़ी खबर बिहार के बांका जिले से सामने आ रही है, जहां बदमाशों ने एक मुखिया को गोली मार दी है. पुलिस इस घटना की छानबीन में जुटी हुई है.
घटना बांका जिले के बांछनी गांव की है. यहां बेखौफ बदमाशों ने एक महिला मुखिया को गोली मार दी है. गोली लगने के कारण महिला मुखिया गंभीर रूप से जख्मी हो गई है. उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है. इलाज के लिए उसे आनन-फानन में नजदीकी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया, जहां प्राथमिक इलाज के बाद डॉक्टरों ने उसे भागलपुर अस्पताल रेफर कर दिया. इस घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है.
जख्मी महिला मुखिया की पहचान बांछनी गांव की मुखिया मुन्नी देवी के रूप में की गई है. आपको बता दें कि बदमाशों ने पहले ही मुन्नी देवी के पति की हत्या कर दी थी. अब इन्हें निशाना बनाया जा रहा है. घटना की सूचना मिलते ही फौरन मौके पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है. पुलिस का कहना है चुनावी रंजिश को लेकर इस घटना को अंजाम देने की बात सामने आ रही है. जांच जारी है.