Budget-2026-27: देश की संभावनाओं को हकीकत में बदलने वाला है यह बजट, BJP विधायक बोले- किसानों की आय में क्रांतिकारी बदलाव आएगा Patna -Aurangabad highway : पटना–औरंगाबाद NH-139 का चार लेन विस्तार को मिली मंजूरी, सड़क निर्माण में बड़ी प्रगति; यात्रियों और व्यापार के लिए राहत NEET छात्रा की मौत मामला: वारदात वाले दिन शंभू हॉस्टल में क्या हुआ था? सामने आया CCTV फुटेज, देखिए.. VIDEO NEET छात्रा की मौत मामला: वारदात वाले दिन शंभू हॉस्टल में क्या हुआ था? सामने आया CCTV फुटेज, देखिए.. VIDEO Bihar Exam Centers : बिहार बोर्ड इंटरमीडिएट परीक्षा 2026, गैजेट पर रोक, दीवार फांदी तो कार्रवाई; केंद्रों में कड़ी सुरक्षा, तैयारियां पूरी Budget 2026: ‘देश की अर्थव्यवस्था को तबाह कर देगा’, बजट 2026 पर बोलीं सीएम ममता बनर्जी Budget 2026: ‘देश की अर्थव्यवस्था को तबाह कर देगा’, बजट 2026 पर बोलीं सीएम ममता बनर्जी Budget 2026: बजट 2026 में ऐसा कौन सा ऐलान हुआ कि शेयर बाजार में मच गया हाहाकार, एक झटके में 8 लाख करोड़ स्वाहा! Budget 2026: बजट 2026 में ऐसा कौन सा ऐलान हुआ कि शेयर बाजार में मच गया हाहाकार, एक झटके में 8 लाख करोड़ स्वाहा! Bihar News : “तोर मजनुआ रंगदार के थाना दिवाना बा...", आर्केस्ट्रा गर्ल्स के साथ पिस्टल लेकर डांस करते हुए वीडियो वायरल, फायरिंग के बाद दशहत
29-Dec-2023 02:47 PM
By First Bihar
PATNA : दिल्ली के कंस्टीट्यूशनल क्लब में शुक्रवार का दिन जदयू के लिए काफी अहम है। यहां जदयू पार्टी की बड़ी बैठकें हो रही हैं। यह बैठक कई मायनों में अहम माना जा रहा है। वहीं, एकतरफ आगामी लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर इस बैठक में कई रणनीति तय होने की संभावना है। तो वहीं दूसरी ओर जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह के इस्तीफे की चर्चा के बीच पार्टी में उनके भविष्य को लेकर भी चर्चा शुरू हो गयी है।
वहीं, इस बैठक शुरू से अब जो बड़ी खबर निकल कर सामने आ रही है ,उसके मुताबिक़ जेडीयू न सिर्फ बिहार बल्कि बाहर के राज्यों में भी चुनाव लड़ने पर अपना ध्यान केंद्रित कर सकती है। दरअसल, राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक पर JDU नेता केसी त्यागी ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि जदयू को मजबूत करने और इंडिया गठबंधन को मजबूत करने पर विचार-विमर्श होगा। उन्होंने बताया कि लोकसभा चुनाव के लिए सीट शेयरिंग पर बात इस बैठक में होगी।
इसके आगे उन्होंने कहा कि जदयू को बिहार से बाहर भी अन्य राज्यों में स्थान मिले, उसकी रणनीति तैयार की जाएगी। केसी त्यागी ने कहा कि इंडिया गठबंधन के निर्माता नीतीश कुमार हैं।बिहार में सामाजिक न्याय की प्रक्रिया तेज हुई है और पूरे देश की राजनीति में अब विमर्श हो रहा है। वहीं, इससे पहले बैठक में शामिल होने से पहले जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार दोनों एक साथ पहुंचे थे।
उधर, नीतीश सरकार के मंत्री श्रवण कुमार ने कहा कि 2024 के लोकसभा चुनाव को देखते हुए इंडिया अलायंस को मजबूत करने का प्रयास किया जा रहा है। एनडीए के एक उम्मीदवार के खिलाफ एक उम्मीदवार देने की बात हो रही है। जब हमारा गठबंधन मजबूत होगा तभी तो भारत भाजपा से मुक्त होगा। इंडिया गठबंधन को बढ़ाने में नीतीश कुमार की भूमिका सबसे बड़ी है। उनके योगदान को भुलाया नहीं जा सकता। क्योंकि, काफी मेहनत करके उन्होंने मोदी विरोधी सभी दलों को एकजुट किया। वे गठबंधन को और भी मजबूत करना चाहते हैं। उनका एक ही मिशन है कि हर हालत में देश को भाजपा से मुक्त किया जाए। उन्होंने कहा कि ललन सिंह लोकसभा चुनाव लड़ना चाहते हैं। वे पार्टी को ज्यादा समय नहीं दे पाएंगे। इसलिए उन्होंने स्वयं पद छोड़ दिया है।