पटना में नारकोटिक्स टीम पर हमला, पत्थरबाजी के बीच पुलिस की फायरिंग, एक आरोपी गिरफ्तार दिनदहाड़े लूट से सनसनी, हथियार के बल पर ट्रांसपोर्टर से लाखों की लूट, CCTV में कैद वारदात नोरा फतेही के गाने ‘सरके चुनर’ पर विवाद के बाद एक्शन, YouTube से हटाया गया ‘बवाली’ सॉन्ग नोरा फतेही के गाने ‘सरके चुनर’ पर विवाद के बाद एक्शन, YouTube से हटाया गया ‘बवाली’ सॉन्ग मोतिहारी में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, PHC का बड़ा बाबू 10 हजार घूस लेते गिरफ्तार Bihar में शराबबंदी कानून को ठेंगा! शराब की बोतल और कट्टा लेकर नाचते दिखे बाराती, वीडियो वायरल ईद और बिहार दिवस को लेकर गांधी मैदान में तैयारियां तेज, 17 मार्च से आमलोगों की एंट्री बंद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की समृद्धि यात्रा का चौथा चरण, भागलपुर को मिली 441.32 करोड़ की योजनाओं की सौगात पटना के मसौढ़ी में मंदिर से करोड़ों की अष्टधातु मूर्तियां चोरी, 100 साल पुरानी प्रतिमाएं गायब Bihar LPG Crisis: गैस सिलेंडर की कालाबाजारी पर बड़ी कार्रवाई, कई अवैध सिलेंडर जब्त
30-Jun-2023 06:19 PM
By First Bihar
SHEOHAR: शिवहर पुलिस ने लूट की बड़ी वारदात का खुलासा कर लिया है। पिछले दिनों बदमाशों ने पिपराही थाना क्षेत्र स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा की अंबा कला शाखा में लूट की घटना को अंजाम दिया था। इस मामले में जिले के टॉप टेन अपराधियों में शुमार कुख्यात मुनचुन पासवान को उसके साथ सहयोगियों के साथ गिरफ्तार किया है।
दरअसल, बीते 22 जून को बाइक सवार पांच अपराधियों ने बैंक ऑफ बड़ौदा की अंबा कला शाथा से 26.50 लाख रुपए लूट लिए थे। बदमाश बैंक में घुसे थे और हथियार के बल पर बैंक में जमकर लूटपाट की थी। दिनदहाड़े हुई लूट की इस बड़ी वारदात के बाद हड़कंप मच गया था। पुलिस की टीम वारदात को अंजाम देने वाले अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही थी और आखिरकार पुलिस को कामयाबी हाथ लगी है।
पुलिस ने साढ़े 26 लाख के लूटकांड में शामिल जिले के टॉप टेन बदमाशों में शुमार कुख्यात मुनचुन पासवान समेत उसके सात साथियों को गिरफ्तार किया है। एसपी अनंत कुमार राय ने बताया कि गिरफ्तार अपराधियों के पास से पुलिस ने लूट के 1 लाख 98 हज़ार 500 रुपया के साथ घटना में इस्तेमाल चार पिस्टल, 15 कारतूस, 10 मोबाइल, एक चार्जर, एक बाइक को बरामद कर लिया है। शिवहर पुलिस की टीम ने सभी बदमाशों को मधुबनी से गिरफ्तार किया है। लूट के बाकी बचे पैसों की बरामदगी के लिए छापेमारी जारी है।