ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Crime News: झोपड़ी में सो रहे युवक की गोली मारकर हत्या, पुराने विवाद में मर्डर की आशंका Bihar Crime News: झोपड़ी में सो रहे युवक की गोली मारकर हत्या, पुराने विवाद में मर्डर की आशंका गैस किल्लत की चर्चा के बीच मुंगेर में बढ़ी इंडक्शन चूल्हों की मांग, दुकानों पर उमड़ रहे ग्राहक गर्मी बढ़ने के साथ बिहार में अगलगी की घटनाएं बढ़ीं, ट्रांसफार्मर में लगी भीषण आग; ऐसे टला बड़ा हादसा गर्मी बढ़ने के साथ बिहार में अगलगी की घटनाएं बढ़ीं, ट्रांसफार्मर में लगी भीषण आग; ऐसे टला बड़ा हादसा बिहार में बेखौफ हुए अपराधी! घर से गायब युवक का सड़क किनारे मिला शव, परिजनों ने लगाया यह आरोप ‘ये मेरा 7 साल पुराना प्रेमी’, शादी के मंडप में पहुंच गई दूल्हे की प्रेमिका, हो गया बड़ा बवाल ‘ये मेरा 7 साल पुराना प्रेमी’, शादी के मंडप में पहुंच गई दूल्हे की प्रेमिका, हो गया बड़ा बवाल BIHAR NEWS : विदेशी ऋण से बन रहे दो मेगा प्रोजेक्ट जल्द होंगे पूरे, एनएच-82 और कच्ची दरगाह-बिदुपुर पुल से बदलेगी बिहार की कनेक्टिविटी Instagram पर अब सुरक्षित नहीं रहेंगे चैट? Meta ने एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन हटाने का किया ऐलान, जानिए

बिहार के बड़े होटल में चल रहा था जिस्मफरोशी का घिनौना कारोबार, नेपाली लड़कियों समेत 9 लोग अरेस्ट

31-Jan-2024 04:48 PM

By RAJKUMAR

NALANDA: खबर नालंदा से आ रही है, जहां पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर जिस्मफरोशी के घिनौने कारोबार का खुलासा किया है। शहर के बीच स्थित मंगलम होटल में छापेमारी कर पुलिस ने नशे की हालत में चार नेपाली लड़कियों समेत 9 लोगों को गिरफ्तार किया है। छापेमारी के दौरान होटल के कमरों से शराब की खाली बोतलें और अन्य आपत्तिजनक सामान बरामद किया गया है।


दरअसल, नगर थाना की पुलिस ने मंगलवार की रात खंदकपर स्थित होटल मंगलम में छापेमारी कर सेक्स रैकेट का खुलासा किया है। होटल के तीन कमरे से आपतिजनक हालत में चार युवतियां और पांच युवकों को पकड़ा गया। सभी नशे में धुत होकर रंगरेलियां मना रहे थे। कमरे से 1.75 लीटर अंग्रेजी शराब और दो खाली बोतलें बरामद हुई हैं। गिरफ्तार युवतियों में एक फिरोजपुर जबकि तीन नेपाल की रहने वाली हैं। नेपाल निवासी युवतियां थिएटर में काम करती थी।


गिरफ्तार युवकों में आशीष रंजन, सन्नी कुमार, आशुतोष सोलंकी, नीरज कुमार और सूरज कुमार शामिल हैं। शराब बरामद होने पर पुलिस ने होटल के तीन कमरों को सील कर दिया है। थानाध्यक्ष नीरज कुमार सिंह ने बताया कि गुप्त सूचना पर देर रात छापेमारी की गई। होटल के तीन कमरा से चार युवती और पांच युवकों को आपतिजनक हालत में पकड़ा गया। जांच से पुष्टि हुई की सभी नशे में थे। कमरे से शराब बरामद हुई। जिसके बाद होटल का तीन कमरा सील कर दिया गया। केस दर्ज कर सभी को कोर्ट के सुपुर्द किया जाएगा।


news image