शेखपुरा में फर्जी लोन ऐप गिरोह का भंडाफोड़, साइबर पुलिस ने 5 ठगों को किया गिरफ्तार वैशाली में हेरोइन और अफीम के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार, हुंडई वेन्यू कार से बड़ी खेप बरामद सुप्रीम कोर्ट के रोक के बावजूद बिहार के इस यूनिवर्सिटी ने लागू कर दिया UGC के नए नियम, विरोध के बाद कुलपति ने उठाया यह कदम सुप्रीम कोर्ट के रोक के बावजूद बिहार के इस यूनिवर्सिटी ने लागू कर दिया UGC के नए नियम, विरोध के बाद कुलपति ने उठाया यह कदम जुड़वां बेटियों के जन्म पर बहू की हत्या, पति और ससुर को उम्रकैद Bihar News: NH पर प्लाई लदे ट्रक में लगी भीषण आग, लाखों की संपत्ति का नुकसान; बाल-बाल बचा ड्राइवर Bihar News: NH पर प्लाई लदे ट्रक में लगी भीषण आग, लाखों की संपत्ति का नुकसान; बाल-बाल बचा ड्राइवर देखो-देखो गद्दार आ रहा है: संसद परिसर में राहुल गांधी और रवनीत सिंह बिट्टू के बीच तीखी नोकझोंक बिहार में तकनीकी शिक्षा को नई रफ्तार: इन तीन जिलों में बनेगा डिजिटल तारामंडल, पॉलिटेक्निक और इनक्यूबेशन सेंटर को मिली मंजूरी बिहार में तकनीकी शिक्षा को नई रफ्तार: इन तीन जिलों में बनेगा डिजिटल तारामंडल, पॉलिटेक्निक और इनक्यूबेशन सेंटर को मिली मंजूरी
13-Feb-2024 07:29 PM
By First Bihar
GARHWA: बिहार में नीतीश सरकार के फ्लोर टेस्ट के दौरान आरजेडी के तीन विधायकों ने विधानसभा में पाला बदल लिया था और एनडीए की सरकार को अपना समर्थन दे दिया था। बिहार के बाद अब झारखंड में लालू-तेजस्वी को बड़ा झटका लगा है। मंगलवार को आरजेडी के दिग्गज नेता ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया।
दरअसल, झारखंड में आरजेडी के सचिव और पलामू के पूर्व सांसद घूरन राम ने मंगलवार को आरजेडी के पद और पार्टी की प्राथमिक सदस्या से इस्तीफा दे दिया। सियासी गलियारे में इस बात की चर्चा है कि आरजेडी से इस्तीफा देने के बाद पूर्व सांसद घूरन राम बीजेपी का दामन थामेंगे।
सूत्रों के मुताबिक, पूर्व सांसद घूरन राम आगामी 15 फरवरी को रांची में बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी की मौजूदगी में भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण करेंगे। खुद घूरन राम ने लालू यादव की पार्टी राजद को छोड़ने की जानकारी दी है। बता दें कि इससे पहले वे भाजपा के प्रदेश मंत्री रह चुके हैं। घूरन राम के इस्तीफे को झारखंड में आरजेडी के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है।