Bihar Assembly : बिहार विधानसभा में नीतीश-तेजस्वी का मजेदार संवाद, सीएम ने कहा- “बैठो न यार”, हल्की-फुल्की नोक-झोंक बनी चर्चा Budget Session : विधानसभा में विजय सिन्हा और भाई वीरेंद्र के बीच भिडंत, स्पीकर ने संभाली स्थिति Bihar Budget Session : बिहार विधानसभा में गरमाई सियासत: तेजस्वी यादव ने सरकार पर लगाए आरोप, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा - तुमलोग कुछ काम किए हो जी Budget Session : सेंट्रल हॉल में क्या हुआ था CM नीतीश कुमार और तेजस्वी यादव के बीच बातचीत, सदन में नेता विपक्ष ने बताई पूरी कहानी Bihar Assembly : महिलाएं बिकती हैं..! तेजस्वी के बयान पर विधानसभा में बवाल..सत्ता पक्ष की महिला सदस्यों का भारी विरोध Bihar Assembly : अन्याय के साथ पूरे बिहार में हो रहा विनाश, सदन में बोलें तेजस्वी यादव - 11 साल से बिहार के लोगों को सुनाई जा रही घिसी-पिटी बातें Google से मोबाइल नंबर निकालते हैं तो हो जाएं सावधान! बिहार में फर्जी कॉल सेंटर से चल रहा बड़ा खेल; अबतक पांच सौ लोगों से साइबर ठगी Google से मोबाइल नंबर निकालते हैं तो हो जाएं सावधान! बिहार में फर्जी कॉल सेंटर से चल रहा बड़ा खेल; अबतक पांच सौ लोगों से साइबर ठगी Bihar Crime News: ग्रामीणों के हत्थे चढ़ा कोढ़ा गैंग का शातिर बदमाश, लूटपाट के बाद भाग रहे अपराधी को लोगों ने दबोचा; पिस्टल-गोली बरामद Bihar Crime News: ग्रामीणों के हत्थे चढ़ा कोढ़ा गैंग का शातिर बदमाश, लूटपाट के बाद भाग रहे अपराधी को लोगों ने दबोचा; पिस्टल-गोली बरामद
24-Aug-2024 12:02 PM
By First Bihar
PATNA : केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान की पार्टी लोजपा (रामविलास) यानी लोजपा-आर बिहार के बाद अब पड़ोसी राज्य झारखंड में भी चुनाव लड़ने का प्लान तैयार किया है। झारखंड में विधानसभा चुनाव से पहले चिराग की पार्टी ने 28 सीटों पर दावा ठोक दिया है। इसके बाद अब चिराग ने रांची में लोजपा-आर राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक भी बुला ली है।
मिली जानकारी के अनुसार, रांची की इस बैठक में में बिहार, झारखंड समेत अन्य राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनावों को लेकर चर्चा की जाएगी। इस दौरान यह भी तय किया जाएगा की झारखंड में चुनाव लड़ने के दौरान पार्टी के पास कौन -कौन सी चुनौतियां होंगी और इससे कैसे निपटा जा सकेगा। इसके साथ ही पार्टी जिस सीटों पर चुनाव में होगी यहां का समीकरण क्या है ?
वहीं, चिराग के झारखंड में चुनाव लड़ने के फैसले से भाजपा की मुश्किलें कुछ हद तक बढ़ सकती है। इसकी वजह यह है कि बिहार के सीएम नीतीश कुमार की पार्टी पहले ही यह एलान कर चुकी है की वह हर बार की तरह इस बार भी वहां का विधानसभा चुनाव लड़ेंगी। जदयू ने यहां 11 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ने का निर्णय लिया है। प्रदेश लोजपा की ओर से कहा गया है कि झारखंड में चिराग पासवान की पार्टी की 28 सीटों पर चुनाव लड़ने की तैयारी कर रही है। इसकी लिस्ट पार्टी आलाकमान को भेजी जा चुकी है। रविवार को रांची में होने वाली राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में इस पर चर्चा भी की जाएगी। ऐसे में अब एनडीए के अंदर सीट बंटवारा को लेकर थोड़ी मुश्किलें हो सकती है।
उधर, लोजपा-आर की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक 25 अगस्त रविवार को रांची में होगी। इसमें पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान समेत 85 अन्य पदाधिकारी शामिल होंगे। इस बैठक में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष का भी चयन किया जाएगा। हालांकि, चिराग के फिर से इस पद पर मनोनित होने की संभावना है। इसके अलावा, राष्ट्रीय कार्यकारिणी झारखंड, बिहार, हरियाणा समेत अन्य राज्यों में विधानसभा चुनाव को लेकर अपनी रणनीति बनाएगी।
आपको बताते चलें कि, इससे पहले जेडीयू ने भी झारखंड में 11 सीटों पर चुनाव लड़ने की तैयारी की बात कही थी। झारखंड जेडीयू की ओर से 11 सीटों पर संभावित प्रत्याशियों की लिस्ट सीएम नीतीश को सौंपी गई थी। झारखंड के पूर्व मंत्री सरयू राय हाल ही में जेडीयू में शामिल हो गए हैं। राज्य में इसी साल विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। ऐसे में बीजेपी को अपने सहयोगी पार्टियां जेडीयू और लोजपा रामविलास को मैनेज करने में चुनौती का सामना करना पड़ सकता है।